फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   misdeed with Girl on pretext of marriage in Farrukhnagar gurugram forced for abortion

Gurugram News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, जबरन कराया गर्भपात, बहन और बहनोई ने भी दिया साथ

Fri, 22 Jul 2022 06:37 PM IST
Amar Ujala Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 22 Jul 2022 06:37 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि गर्भपात कराने में आरोपी की बहन व जीजा ने भी उसका साथ दिया। पीड़िता ने फर्रुखनगर थाने में मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन
misdeed with Girl on pretext of marriage in Farrukhnagar gurugram forced for abortion
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम के फर्रुखनगर में शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म और जबरन गर्भपात कराने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गर्भपात कराने में आरोपी की बहन व जीजा ने भी उसका साथ दिया। पीड़िता ने फर्रुखनगर थाने में मामला दर्ज कराया है। पीड़िता मूल रूप से राजस्थान के हनुमानगढ़ की रहने वाली है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक ई-कॉमर्स कंपनी में काम करती है। कंपनी में झज्जर के मातनहोल का रहने वाला राहुल भी काम करता था। कंपनी में ही दोनों की बातचीत आगे बढ़ी और दोस्ती हो गई। 

विज्ञापन


यह भी पढ़े.. Mining in Aravali: अवैध खनन से खतरे में हाईटेंशन लाइन, गिरने की कगार पर हाई वोल्टेज लाइन के टॉवर
विज्ञापन


राहुल युवती से शादी की बात कहकर उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। आरोप है कि पिछले साल नौ अगस्त को राहुल युवती को श्याम स्वीट्स के नजदीक पीजी में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी बार-बार उसे शादी करने का भरोसा देता रहा। बाद में गर्भवती होने पर राहुल ने अपने जीजा जॉनी व बहन ललिता के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस हर एंगल से कर रही जांच 

आरोपी सिकंदरपुर के पास स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। यहां पर आरोपियों ने गर्भपात के लिए दवाएं खिलानी चाही तो उसने मना कर दिया। फिर जबरन उसका गर्भपात कराया।  बाद में आरोपी ने जीजा के कमरे पर कई दिनों तक उसे बंधक बनाकर रखा।  शिकायत के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed