{"_id":"64874d564dbcabfb8d02d344","slug":"girl-child-died-due-to-drowning-in-model-pond-under-construction-gurgaon-news-c-1-1-noi1175-619417-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: निर्माणाधीन मॉडल तालाब में डूबने से बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: निर्माणाधीन मॉडल तालाब में डूबने से बच्ची की मौत
विज्ञापन
सरपंच ने ठेकेदार पर लगाया मनमानी करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। गांव भाजलाका में बनाए जा रहे मॉडल तालाब में सोमवार दोपहर एक 9 वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। वहीं पीड़ित परिजनों की ओर से पुलिस को अभी तक कोई शिकायत नहीं दी गई है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर 1 बजे के करीब गांव के कुछ बच्चे निर्माणाधीन मॉडल तालाब में नहाने के लिए पहुंचे थे, जिन्हें तालाब की गहराई का अंदाजा नहीं था। इस दौरान 9 वर्षीय परमीना तालाब में डूब गई। शोर-शराबा होने पर ग्रामीण पहुंचे, जिन्होंने किसी तरह बच्ची को तालाब से निकाला। आनन-फानन में उपचार के लिए तावडू के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक बच्ची ने दम तोड़ दिया। तालाब में डूबकर बच्ची की मौत की खबर सुनकर गांव में मातम का माहौल है तो वहीं ग्राम पंचायत के सरपंच रफीक का कहना है कि गांव में मॉडल तालाब निर्माण में भारी अनियमितताएं बरती जा रही हैं। ठेकेदार द्वारा किसी भी पैमाने का पालन नहीं किया गया है। मॉडल तालाब निर्माण के दौरान आसपास कोई सांकेतिक बोर्ड नहीं लगाया गया। घटिया सामग्री का जमकर प्रयोग किया जा रहा है। सरपंच ने तालाब की गहराई पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि ठेकेदार अपनी मनमानी पर है। पंचायत प्रतिनिधि होने के नाते वह जल्द ही तालाब निर्माण की प्रक्रिया को लेकर जिला प्रशासन से शिकायत करेंगे। ठेकेदार से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
फोटो:-गांव में मॉडल तालाब की दीवार के साथ खेलते बच्चे।