{"_id":"68cda6ab7ab2011b68046054","slug":"gangsters-are-trying-to-establish-a-foothold-in-the-city-and-have-targeted-several-prominent-figures-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-67691-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: शहर में पैर जमाने की कोशिश में गैंगस्टर, कई नामी हस्तियों को ले चुके निशाने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: शहर में पैर जमाने की कोशिश में गैंगस्टर, कई नामी हस्तियों को ले चुके निशाने पर
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर निजी दुश्मनी का दिया हवाला
विराट त्यागी
गुरुग्राम। शहर में एक बार फिर से गैंगस्टर पैर जमाने की फिराक में हैं। बीते कुछ महीनों में शहर के जिन लोगों ने देश में अपनी पहचान बनाई हुई है, अब गैंगस्टरों ने उन हस्तियों को अपने निशाने पर लिया है। हालांकि हस्तियों को अपने निशाने पर लेने के बाद गैंगस्टरों की तरफ से सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर अपनी निजी दुश्मनी का हवाला जरूर दिया गया है। पुलिस भी हमलावरों पर कड़ी कार्रवाई करने में जुटी हुई है। लगातार पुलिस की तरफ से बदमाशों के एनकाउंटर किए गए हैं। पुलिस के साथ पांच मुठभेड़ में कई बदमाश घायल हो चुके हैं।
मशहूर गायक राहुल फाजिलपुरिया पर चली गोली व उसके बाद रोहित शौकीन की गोलियों से भूनकर हत्या के मामले में गैंगस्टर दीपक नांदल का नाम सामने आया था। इसके बाद यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर चली गोली के मामले में हिमांशू भाऊ गैंग ने जिम्मेदारी ले ली थी। अब बृहस्पतिवार को बिल्डर पर गोली चलने के मामले में गैंगस्टर दीपक नांदल का नाम सामने आ रहा है। नामचीन हस्तियों को निशाने पर लेने पर छोटे व्यापारियों पर इसका काफी नकारात्मक प्रभाव आ जाता है। पुलिस की तरफ से लगातार बदमाशों की कमर तोड़ने का काम किया जा रहा है।
हाल में ही हुईं वारदात
14 जुलाई 2025 : गायक राहुल फाजिलपुरिया पर रात को फायरिंग की गई थी। राहुल फाजिलपुरिया पर हुई फायरिंग की गैंगस्टर सुनील सरधानिया ने जिम्मेदारी ली थी। कहा था कि अगर वह दीपक नांदल के पांच करोड़ नहीं देगा तो उसके करीबियों की हत्या की जाएगी।
विज्ञापन
4 अगस्त 2025 : राहुल फाजिलपुरिया पर हमले के 20 दिन बाद ही उसके करीबी दिल्ली के नांगलोई निवासी रोहित शौकीन की एसपीआर रोड पर रात में 20 से ज्यादा गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात में भी दीपक नांदल का नाम आया था।
16 अगस्त : मशहूर यूट्यूबर व बिग बाॅस ओटीटी सीजन-दो के विजेता व राहुल के साथ एक गाने में काम कर चुके एल्विश यादव के घर पर सुबह पांच बजे गोली चलाई गई थी। इसकी जिम्मेदारी हिमांशु भाऊ गैंग ने ली थी।
पुलिस एनकाउंटर में 6 बदमाश हुए घायल
: 6 सितंबर को फर्रुखनगर थाना क्षेत्र में पशु तस्करों के साथ हुई मुठभेड़ में दो बदमाश हुए थे घायल।
: 3 सितंबर को नेपाली मूल का बदमाश मुठभेड़ में हुआ था घायल।
: 26 अगस्त को राहुल फाजिलपुरिया पर गोली चलाने के मामले में पुलिस मुठभेड़ के बाद चार बदमाश घायल हुए थे। पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आठ अगस्त को राहुल फाजिलपुरिया की रेकी करने के आरोपी मुठभेड़ में हुआ था घायल।
कमिश्नरेट में होने वाली लगभग सभी वारदात का खुलासा किया जा चुका है। कई आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
- राजेश फोगाट, डीसीपी क्राइम , गुरुग्राम