{"_id":"67e053f734d53287e5032496","slug":"fraudster-transferred-rs-199-lakh-in-the-name-of-room-booking-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-53595-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कमरा बुकिंग के नाम पर जालसाज ने 1.99 लाख रुपये किए ट्रांसफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कमरा बुकिंग के नाम पर जालसाज ने 1.99 लाख रुपये किए ट्रांसफर
विज्ञापन
सिक्किम के रिसॉर्ट में ठहरने के लिए गूगल पर सर्च किया था नंबर
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर अपराध थाना मानेसर क्षेत्र में एक व्यक्ति को सिक्किम के रिसॉर्ट में ठहरने के लिए ऑनलाइन कमरा बुक करना महंगा पड़ गया। रिसॉर्ट में कमरे की बुकिंग के लिए गूगल पर एक वेबसाइट से मिले नंबर पर जालसाज ने रिसॉर्ट का कर्मचारी बनकर पीड़ित से 1.99 लाख रुपये ट्रांसफर किए हैं।
पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। सेक्टर-90 निवासी युवराज सिंह सभ्रवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे परिवार समेत सिक्किम जाना था। उसे रिसॉर्ट में ठहरने के लिए रूम बुक करना था। तीन मार्च को उसने गूगल पर जेट लग्जरी रिसॉर्ट के नाम से रूम बुक करने के लिए सर्च किया। वेबसाइट पर उसे एक मोबाइल नंबर मिला। जब शिकायतकर्ता ने मोबाइल नंबर पर कॉल की तो एक अज्ञात व्यक्ति ने स्वयं को जेट लग्जरी रिसॉर्ट का कर्मचारी बताया। उसने रूम रेंट 9809 रुपये बताए। शिकायतकर्ता ने अपने एक्सिस बैंक द्वारा 9809 रुपयों को भुगतान कर दिया। इसके बाद एक्सिस बैंक द्वारा पुष्टि नहीं होने के कारण पैसे वापस खाते में आ गए। इसके बाद जालसाज ने पीड़ित को बातों में उलझाकर उसके खाते से तीन ट्रांजेक्शन करके 99,154 रुपये ट्रांसफर कर लिए। इसके बाद उसने शिकायतकर्ता को फालतू रुपये वापस लौटाने की बात कही। इसके बाद आरोपी साइबर ठग ने रुपये वापस भेजने के लिए दूसरा बचत खाता मांगा। इसके बाद शिकायतकर्ता ने अपनी भाभी निलिमा सभ्रवाल का खाता नंबर दिया। ठग ने चार ट्रांजेक्शन करके उसके खाते से भी 99,154 रुपये फिर निकाल लिए। ब्यूरो