फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fourth accused arrested for demanding extortion of Rs 20 lakh

Gurugram News: 20 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार

Wed, 01 Nov 2023 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Fourth accused arrested for demanding extortion of Rs 20 lakh
25 हजार रुपये व एक मोबाइल फोन बरामद, पत्र भेजकर दुकानदार से मांगी थी रंगदारी
विज्ञापन

तीन आरोपी पहले हो चुके हैं गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो


गुरुग्राम। दुकानदार से 20 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में सीआईए सेक्टर-31 की टीम ने चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से 25 हजार रुपये व एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शिवाजी नगर थाना क्षेत्र में एक दुकानदार ने शिकायत में बताया था कि 21 अक्तूबर को सुबह अपनी दुकान खोली तो उसे एक पत्र व मेमोरी कार्ड मिला। जिसमें 22 अक्तूबर की शाम पांच बजे आगरा-यमुना एक्सप्रेस-वे के पुल के नीचे 20 लाख रुपए का सोना लेकर पहुंचने के बारे लिखा हुआ था। ऐसा नहीं करने पर उसके परिवार को जान से मारने व उसके दुकान और गोदामों में आग लगाने की धमकी दी गई थी। पीड़ित ने दो लाख रुपये का इंतजाम किया और आरोपियों को थमा दिए। इसके बाद उसके पास फिर से फोन आया, लेकिन उसने नहीं उठाया और पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

मामले में सीआईए सेक्टर-31 के प्रभारी इंस्पेक्टर आनंद कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गुरुग्राम से काबू कर लिया था। आरोपियों से पूछताछ के बाद सीआईए सेक्टर-31 ने वारदात में शामिल चौथे आरोपी को हीरानगर, गुरुग्राम से काबू कर लिया। उसकी पहचान बिहार के गया निवासी अमित कुमार के रूप में हुई। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर रंगदारी मांगने की योजना बनाई थी। चौथे आरोपी ने ही योजनानुसार धमकी भरा पत्र शिकायतकर्ता की दुकान में डाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed