{"_id":"64131bbd3fe5cbf7ed0d91d9","slug":"family-including-woman-attacked-for-opposing-obscene-act-gurgaon-news-c-1-1-349283-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अश्लील हरकत का विरोध करने पर महिला सहित परिवार पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अश्लील हरकत का विरोध करने पर महिला सहित परिवार पर हमला
विज्ञापन
दो दर्जन लोगों ने लाठी डंडों से किया हमला
पशुओं के लिए चारा लेकर जा रही थी महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। बिलासपुर थाना क्षेत्र में अश्लील हरकत का विरोध करने पर महिला व उसके परिवार पर करीब दो दर्जन लोगों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। महिला पशुओं को चारा लेकर घर की ओर आ रही थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में मानेसर के गांव परासोली की मैना ने कहा कि वह गत सायं खेत से पशु का चारा लेकर घर की ओर आ रही थी। रास्ते में ललित व दीपक ने उसके साथ अश्लील हरकत की। महिला ने जब इसका विरोध किया तो उन्होंने जातिसूचक व अश्लील शब्द कहे। महिला के चिल्लाने पर उसका बेटा प्रवीण, भतीजा मोतीलाल व गांव के कुछ लोग आ गए। उन्होंने युवकों की हरकत को गलत बताया तो उन्होंने उनके साथ भी हाथापाई की। महिला अपने घर चली गई तो ललित व दीपक अपने साथ लोकेश, अमित, साहिल, सतपाल, रिसाल, मंगतराम सहित करीब दो दर्जन लोगों को लेकर उसके घर आ धमका। उन्होंने उसके परिवार के साथ लाठी डंडों से जमकर मारपीट की। वहीं अश्लील हरकत करने, गाली-गलोच करने, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने के अलावा जान से मारने धमकी दी। पीड़िता ने अपने बचाव में जब घर का दरवाजा बंद कर लिया तो उन्होंने ईंट व पत्थरों का प्रयोग किया। महिला के बेटे प्रवीण ने छत पर जाकर आरोपितों का वीडियो बनाया और 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को बुलाया तो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।