फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Excitement and relief were visible on the faces of the students.

Gurugram News: विद्यार्थियों के चेहरे पर उत्साह व राहत देखने को मिली

Wed, 13 May 2026 03:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 03:57 PM IST
विज्ञापन
Excitement and relief were visible on the faces of the students.
हरियाणा बोर्ड रिजल्ट : मेधावियों ने रोशन किया प्रदेश का नाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया। लंबे समय से जिस परिणाम का छात्र बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। परिणाम जारी होते ही छात्रों और अभिभावकों में उत्साह और राहत दोनों देखने को मिली। रिजल्ट जारी होते ही विद्यार्थियों ने तुरंत अपनी-अपनी परीक्षा का परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का रुख किया। कुछ ही समय में वेबसाइट पर भारी संख्या में ट्रैफिक बढ़ गया, जिससे कई छात्रों को थोड़ी देर के लिए इंतजार भी करना पड़ा लेकिन परिणाम देखने के बाद छात्रों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती नजर आई।

---------------------------------------------------
विज्ञापन

जीएमएसएसएस के विद्यार्थी ने किया शानदार प्रदर्शन
जीएमएसएसएस अर्जुन नगर के विद्यार्थियों ने इस वर्ष शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। बोर्ड परीक्षा परिणाम में विद्यालय का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 97.7 प्रतिशत रहा। इस उत्कृष्ट परिणाम के साथ विद्यालय ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान साबित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------------------------
स्वतंत्रता सेनानी श्री राम चंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कार्टरपुरी
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कार्टरपुरी के कक्षा 12वीं के परिणाम 2025-26 इस वर्ष भी उत्कृष्ट रहे हैं। विद्यालय में कुल 290 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 280 विद्यार्थी सफल घोषित हुए। इस प्रकार विद्यालय का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 96.55 प्रतिशत रहा। इस परिणाम में 79 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 8 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस शानदार प्रदर्शन से विद्यालय में खुशी और उत्साह का माहौल है और शिक्षकों एवं अभिभावकों ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर गर्व व्यक्त किया है।

-------=------------------------------------


95.63 प्रतिशत रहा उत्तीर्ण प्रतिशत
जैकबपूरा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 95.63 प्रतिशत दर्ज किया गया है, जो एक सराहनीय उपलब्धि है। विद्यार्थियों ने मेहनत और लगन के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय में खुशी का माहौल देखने को मिला।

-----------------------------------------------

बुढ़ेड़ा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
बुढ़ेड़ा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा। कॉमर्स और आर्ट्स संकाय का परिणाम शत प्रतिशत दर्ज किया गया। कॉमर्स में 20 में 20 और आर्ट्स में 64 से 64 विद्यार्थी सफल रहे। स्कूल में कॉमर्स संकाय की छात्रा श्वेता ने 90.6 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, निकिता ने 88.8 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा और पूजा ने 87 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल में कुल 58 विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान बताया, जबकि लगभग 70 प्रतिशत विद्यार्थियों ने मेरिट अंक प्राप्त किए।
-------------------------------
दिव्यांग विद्यार्थियों ने दिखाया हौसला, 21 छात्र हुए सफल
गुरुग्राम। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के घोषित परीक्षा परिणाम में दिव्यांग विद्यार्थियों ने भी अपने हौसले और मेहनत का परिचय दिया है। जिले में कुल 31 दिव्यांग विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 21 विद्यार्थी सफल घोषित हुए। वहीं, आठ विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है, जबकि 2 विद्यार्थी परीक्षा पास नहीं कर सके।

--------------------------------------
मजदूर के बेटे ने हासिल किए 93.6% अंक
गुरुग्राम। सीमित संसाधनों और आर्थिक तंगी के बावजूद एक होनहार छात्र रोहित ने मेहनत और लगन के दम पर हरियाणा बोर्ड की 12वीं परीक्षा में 93.6 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने परिवार का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि उनका सपना अब कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है। छात्र के पिता मुकेश मिस्त्री का काम करते हैं, जबकि मां कमला घर-घर जाकर खाना बनाने का काम करती हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं होने के बावजूद माता-पिता ने बेटे की पढ़ाई में कभी कमी नहीं आने दी। रोहित खुद भी मेहनत कर परिवार का सहारा बन रहा है। वह पहली से दसवीं कक्षा तक के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता है, ताकि अपनी पढ़ाई का खर्च निकाल सके और माता-पिता का बोझ कुछ कम कर सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed