फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Employees protest, march to minister's residence and submit memorandum

Gurugram News: कर्मचारियों का प्रदर्शन, मंत्री आवास तक मार्च कर सौंपा ज्ञापन

Sat, 25 Apr 2026 06:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
Employees protest, march to minister's residence and submit memorandum
नगरपालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर पुराने निगम कार्यालय पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगरपालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर नगर निगम के कर्मचारियों ने शनिवार को पुराने निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद कर्मचारी यूनियन के प्रधान बसंत कुमार और अग्निशमन विभाग यूनियन के प्रधान साहून खान की अध्यक्षता में कर्मचारियों ने अग्रसेन व अग्रवाल चौक से होते हुए सिविल लाइन स्थित कैबिनेट मंत्री राव नरवीर सिंह के आवास तक मार्च किया और ज्ञापन सौंपा।
धरने में शामिल कर्मचारी नेताओं ने कहा कि कर्मचारियों की लंबित मांगों और फरीदाबाद की घटना में मृत दो कर्मियों के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए सेक्टर-29 स्थित दमकल केंद्र पर चल रहा धरना 18वें दिन भी जारी है। उनका कहना है कि गर्मी के मौसम में प्रदेश में रोजाना सैकड़ों आगजनी की घटनाएं हो रही हैं लेकिन सरकार यह कहकर गुमराह कर रही है कि आग बुझाने का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। नेताओं ने आरोप लगाया कि फरीदाबाद घटना के पीड़ित परिवारों को अब तक न्याय नहीं मिला और कर्मचारियों की मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार पहल कर हड़ताली कर्मचारियों से बातचीत कर समाधान निकाल सकती है लेकिन सरकार की हठधर्मिता के कारण मामला लंबित है। इस मौके पर सुनील कुमार, ज्ञानचंद, सीमा देवी, अनीता देवी, कैलाश, गब्बर सिंह, दया चंद, जयपाल, राकेश, किशन लाल, अशोक कुमार, कुलदीप, तेजपाल, धर्मेंद्र, पुष्पेंद्र, जोगिंदर, नरेश कुमार, सुभाष, मुकेश, सतपाल, हरिओम, ललित कुमार, सतबीर, राजू तंवर, मुबीन खान, प्रदीप और अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed