फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Electricity Corporation's bill of about 2 billion rupees is pending, preparations are being made to cut the connection

Gurugram News: बिजली निगम का करीब 2 अरब रुपये का बिल बकाया, कनेक्शन काटने की तैयारी

Sat, 22 Mar 2025 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation's bill of about 2 billion rupees is pending, preparations are being made to cut the connection
- डीसी ऑफिस पर 1.21 करोड़ रुपये बकाया, एक दिन पहले बीडीपीओ कार्यालय का काटा गया था कनेक्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। बिजली निगम के बकाया बिल व डिफाल्टर उपभोक्ताओं के मामले में मेवात पूरे प्रदेश में पहले नंबर पर है। इस मामले में आम उपभोक्ता ही नहीं बल्कि सरकारी विभाग भी किसी से पीछे नहीं हैं। जिनमें डीसी ऑफिस भी काफी आगे है। अकेले डीसी ऑफिस पर बिजली निगम का 1 करोड़ 21 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया है और उसने मार्च 2024 में कुछ बिल जमा किया था, उसके बाद पूरे सालभर बिल जमा नहीं किया गया है। जिला में बिजली निगम का लगभग 2 अरब रुपये का बिल पेंडिंग है। वहीं, इस प्रकार के डिफाल्टर उपभोक्ताओं से बिजली बिल वसूलने तथा बिल न भरने पर उनके कनेक्शन काटने के लिए बिजली निगम एक्शन मोड में आ गया है। जिसके चलते बृहस्पतिवार को पुन्हाना के बीडीपीओ कार्यालय का कनेक्शन काटा गया था।
सरकारी विभागों पर करोड़ों बकाया
उपायुक्त कार्यालय नूंह पर जहां 1 करोड़ 21 लाख रुपये का बिल बकाया है तो नूंह नगर परिषद पर 3 करोड़ 19 लाख का बिल है। जब बिजली निगम ने नगर परिषद का कनेक्शन काटा तो नगर परिषद ने वर्ष 2018 में आखिरी बार 5 करोड़ रुपये का बिल भरा था। जबकि शिक्षा विभाग पर कुल 1 करोड़ 6 लाख जिसमें नूंह में 14 लाख 80 हजार, पुन्हाना पर 9 लाख 42 हजार, नगीना पर 48 लाख तथा फिरोजपुर झिरका में 14 लाख 39 हजार रुपये बकाया हैं। जबकि जिले की सभी नगर समितियों के 11 कनेक्शनों पर 3 करोड़ 79 लाख 30 हजार रुपये की देनदारी है। सिंचाई विभाग के 2 कनेक्शन पर 1 करोड़ 35 लाख 93 हजार रुपये, जनस्वास्थ्य विभाग के 496 कनेक्शन पर 5 करोड़ 8 लाख 45 हजार तथा अन्य सरकारी विभागों के 213 कनेक्शन पर 4 करोड़ 23 लाख 94 हजार रुपये का बिल बकाया है।
विज्ञापन

आम उपभोक्ता भी नहीं पीछे:
जिले के 8347 शहरी उपभोक्ताओं पर 21 करोड़ 63 लाख 66 हजार रुपये तथा 44,193 ग्रामीण उपभोक्ताओं पर 1 अरब 16 करोड़ 77 लाख 7 हजार रुपये समेत जिले के कुल 57,576 आम उपभोक्ता व निजी व्यवसायियों पर 1 अरब 69 करोड़ 1 लाख 45 हजार रुपये का बिजली बिल बकाया है। सरकारी और गैर सरकारी 58,298 उपभोक्ताओं पर 1 अरब 83 करोड़ 49 लाख 7 हजार रुपये की बिजली विभाग की देनदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगीना सब डिवीजन सबसे अव्वल:
यूं तो पूरे जिले में ही बिजली निगम की देनदारी करोड़ों रुपयों में है। लेकिन सब डिवीजन के मामले में नगीना सब डिवीजन 67 करोड़ 83 लाख 98 हजार रुपये, फिरोजपुर झिरका सब डिवीजन 45 करोड़ 95 लाख 49 हजार, नूंह सब डिवीजन 42 करोड़ 84 लाख 15 हजार तथा पुन्हाना सब डिवीजन में सबसे कम 26 करोड़ 85 लाख 45 हजार रुपये के बिजली बिल पेंडिंग है।


कार्रवाई करने की तैयारी:
प्रदेश में सबसे अधिक बिजली बिल के बकाया होने के चलते जिले का निगम एक्शन मोड में आ गया है। बृहस्पतिवार को जहां बीडीपीओ पुन्हाना का कनेक्शन काटा गया, वहीं सभी सरकारी विभागों की सूची बनाकर तैयार कर ली गई है। जिनसे निगम के अधिकारी फिलहाल बातचीत कर बकाया बिल भरवाने का प्रयास कर रहे है। यदि फिर भी बिल नहीं भरा जाता है तो उनके कनेक्शन काटे जाएंगे। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम नूंह के कार्यकारी अभियंता आशुतोष कुमार पांचाल ने कहा कि सभी उपभोक्ता बकाया बिल भरकर अपना कनेक्शन कटने से बच सकते हैं। 31 मार्च तक बकाया बिल नहीं भरा गया तो कनेक्शन काट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed