फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Election Dialogue: High Court bench built in Gurugram, lawyers should get facilities

चुनावी संवाद : गुरुग्राम में बने हाईकोर्ट की बेंच, वकीलों को मिलें सुविधाएं

Sun, 18 Aug 2024 01:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Election Dialogue: High Court bench built in Gurugram, lawyers should get facilities
विधानसभा चुनाव को लेकर कोर्ट में हुआ चुनावी संवाद कार्यक्रम, वकीलों ने रखी अपनी बातें
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। विधानसभा चुनावों का बिगुल बच चुका है और अब सभी जगहों पर चुनावी चर्चाओं का बाजार गर्म होने लगा है। गांवाें की चौपालों पर भी सुबह-शाम चुनावी चर्चे हो रहे हैं। अमर उजाला ने विधानसभा चुनाव को लेकर वकीलों से शनिवार के संवाद किया। इसमें वकीलों ने बताया कि गुरुग्राम बार प्रदेश की सबसे बड़ी बार है। ऐसे में यहां पर हाईकोर्ट की बेंच होनी चाहिए।
कोर्ट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में वकीलों ने कहा गुरुग्राम में जस्टिस टावर का निर्माण देरी से चल रहा है। सरकार को इसे प्राथमिकता के आधार पर करना चाहिए। उनका कहना है कि प्रदेश में गुरुग्राम को आर्थिक राजधानी के रूप में जाना जाता है। ऐसे में यहां पर वकीलों के लिए सुविधाएं बढ़नी चाहिए। वकीलों ने कहा कि कोर्ट परिसर में सुविधाओं की कमी है। वकीलों को पार्किंग की सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। ऐसे में राजीव चौक पर मल्टी स्टोरी पार्किंग का इंतजाम होना चाहिए।
विज्ञापन

उनका कहना है कि हर सरकार वकीलों के लिए बेहतर करने का वादा करती है लेकिन जमीनी स्तर पर काम नहीं दिखता है। वकीलों ने कहा कि आयुष्मान सेवा का लाभ मिलना चाहिए। सरकार इन सब मामलों पर केवल आश्वासन देती है। ठाकुर सुमेर सिंह व विवेक सोनी समेत अन्य वकीलों ने कहा कि वकीलों के लिए कोर्ट में बैठने के लिए जगह एक प्रमुख समस्या है। इस पर सरकार से काफी उम्मीद है। चुनाव में वकील भी कई बातों पर चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले अधिवक्ता:
वकीलों को भी सरकारी हेल्थ सेवाओं का लाभ मिलना चाहिए। इसके लिए सरकार पंजीकृत वकीलों को आयुष्मान सेवा का लाभ मिलना चाहिए। वकीलों के लिए बैठने के लिए भी जगह मिलनी चाहिए। अरुण कुमार, अधिवक्ता

---
गुरुग्राम बार में कई वकीलों के बैठने के लिए जगह नहीं है। ऐसे में सरकार को वकीलों को जगह उपलब्ध करना चाहिए। गुरुग्राम में कंपनियां व अन्य बड़े संस्थान होने से केस के लिए चंडीगढ़ जाना पड़ता है ऐसे में गुरुग्राम में हाईकोर्ट की बेंच बने। - अलरीना सेनापति, अधिवक्ता
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed