{"_id":"6487589602e7dffcc7045126","slug":"dumper-crushes-bike-rider-death-on-the-spot-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-7372-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: डंपर ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: डंपर ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत
Mon, 12 Jun 2023 11:10 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Mon, 12 Jun 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
डंपर ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत
गांव बालूदा से झाबर की ढाणी कोसली जा रहा था बाइक सवार
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना-तावडू मोड़ तिकोना पार्क के पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को कुचल दिया। बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। आरोपी चालक डंपर को छोड़कर भाग गया। मृतक की पहचान झाबर की ढाणी कोसली निवासी जय प्रकाश राम के रूप में हुई है। वहीं, डंपर ने सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे कॉलोनी की बिजली सप्लाई भी बंद हो गई। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी एएसआई प्रेम पाल का कहना है कि जय प्रकाश बालूदा गांव (सोहना) में रिश्तेदारी में आया था। जहां भांजी का भात भरने रिश्तेदारों के साथ गया था। सोमवार सुबह गांव बालूदा से बाइक से वापस घर जा रहा था। सोहना से तावडू रोड पहाड़ी पर सामने से आ रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। मौजूद लोगों ने प्रशासन से यहां पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है, ताकि वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगाई जा सके। जांच अधिकारी एएसआई राम पाल का कहना है कि आरोपी डंपर चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है।
दूसरी ओर डंपर से क्षतिग्रस्त हुए ट्रांसफार्मर के लिए बिजली विभाग पोल लगाने में जुटा है। पुलिस को भी जेई सुमित कुमार ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। डंपर की टक्कर से ट्रांसफार्मर गिरने से बिजली विभाग का भी लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।