{"_id":"61fbca156815b565de1aee08","slug":"driver-shot-dead-gurgaon-news-noi6301843182","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक की गोली मार कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक की गोली मार कर हत्या
विज्ञापन
बादशाहपुर। पत्नी से जल्द वापस आने की बात कहकर घर से गए चालक की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। चालक का शव बृहस्पतिवार की सुबह गली में पड़ा मिला। भोंडसी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। डीसीपी साउथ ने मामले के खुलासे को लेकर थाना प्रभारी व सीआईए सोहना सहित तीन टीम को जांच में लगा रखा है।
पुलिस के अनुसार रिठौज गांव के रहने वाले रणधीर ने बताया कि उसका छोटा भाई संजय (44) टैक्सी चलाता था। बीते दो माह से वह बेरोजगार था। बुधवार की शाम को अपनी पत्नी से 200 रुपये लेकर गया था। उसने जल्दी वापस आने की बात कही थी। रात में 11 बजे तक वह वापस नहीं आया तो परिवार वाले सो गए। सुबह उसके चचेरे भाइयों ने बताया कि संजय को किसी ने गोली मार दी है। वह खून से लथपथ गली में पड़ा है। भोंडसी थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। भाई का कहना है कि हमारा किसी से कोई झगड़ा नहीं था। परिजनों ने बताया कि मृतक के तीन बेटियां और एक बेटा है। तीनों लड़कियों की शादी पहले ही हो चुकी है। भाई का कहना है कि उसका किसी से कोई झगड़ा नहीं है। डीसीपी साउथ विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीआईए सोहना सहित तीन टीमों को लगाया गया है।
वारदात के पीछे करीबी का हाथ
पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला है कि वारदात को अंजाम देने वाले उसके जानकार हो सकते हैं। जिनको पता है कि वह कब और कहां हैं। सीन ऑफ क्राइम में पता चला है कि गोली करीब से मारी गई है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस ने बिसरा जांच के लिए भेज दिया है।