फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Domestic help stole by making retired brigadier and his wife unconscious

रिटायर्ड ब्रिगेडियर व उसकी पत्नी को बेहोश कर चोरी, मेड ने दिया वारदात को अंजाम

Sun, 17 Jul 2022 07:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 07:06 PM IST
विज्ञापन
Domestic help stole by making retired brigadier and his wife unconscious
गुरुग्राम। पालम विहार थाना क्षेत्र में रिटायर्ड ब्रिगेडियर व उसकी पत्नी को बेहोश कर घरेलू सहायिका ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। उसे सात दिन पहले ही काम पर रखा गया था। ब्रिगेडियर के दामाद के बयान पर पालम विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पालम विहार थाना पुलिस को दी शिकायत में जुबिन सक्सेना ने कहा कि वह सेक्टर-50 के हारमनी अपार्टमेंट में परिवार सहित रहता है। उसके सास-ससुर सेक्टर-23 गुरुग्राम में रहते हैं। उसके ससुर रिटायर्ड ब्रिगेडियर हैं। उसकी पत्नी ने शनिवार की सुबह अपने माता-पिता को फोन किया तो फोन बंद मिला। जिसके बाद उसने ससुराल जाकर देखा तो घर का दरवाजा खुला हुआ था। अंदर जाकर देखा तो उसके सास-ससुर बेहोशी की हालत में थे और घर सामान बिखरा हुआ था। अलमारी भी खुली हुई थी। जिसके बाद उसने उन्हें मनीपाल अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि घर में काम करने वाली मेड ने ही इन्हें कुछ खिलाकर बेहोश कर दिया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed