{"_id":"682e11f57af91d7c300e3775","slug":"discussion-on-development-of-the-city-with-the-chief-minister-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-58103-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मुख्यमंत्री के साथ शहर के विकास पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मुख्यमंत्री के साथ शहर के विकास पर हुई चर्चा
विज्ञापन
चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री से मिले विधायक, मेयर व निगम पार्षद
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर चंडीगढ़ में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा, नगर निगम गुरुग्राम की महापौर राजरानी मल्होत्रा सहित कई पार्षद उपस्थित रहे। बैठक में आधारभूत ढांचे, शहरी विकास योजनाओं व नागरिक सुविधाओं से जुड़े अहम विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
विधायक मुकेश शर्मा ने बताया कि बैठक में मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम के समग्र विकास को लेकर स्पष्ट मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच और मजबूत नेतृत्व से हम सभी मिलकर गुरुग्राम को स्वच्छ, विकसित और सुरक्षित बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी नव-निर्वाचित पार्षदों और महापौर को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि वे जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शहर के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे।
बैठक में जल संकट, नाले की सफाई, जल निकासी और बुनियादी ढांचे से जुड़ी चुनौतियों पर विशेष चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि मानेसर और गुरुग्राम के किसी भी हिस्से में जल संकट नहीं आने दिया जाएगा।