फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Development works will accelerate through inter-departmental coordination

Gurugram News: विभागीय समन्वय से तेज होंगे विकास कार्य

Tue, 05 May 2026 12:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Development works will accelerate through inter-departmental coordination
-पीएम गति शक्ति योजना की बैठक में कामकाज की गहन समीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। पीएम गति शक्ति योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला उपायुक्त अखिल पिलानी ने लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लेकर जिले में चल रही और प्रस्तावित इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की।
उपायुक्त ने कहा कि यह योजना एक समग्र डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को समयबद्ध पूरा करने में मदद करती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क, बिजली, जल आपूर्ति, शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के लिए आपसी तालमेल को मजबूत किया जाए। उन्होंने बताया कि जीआईएस आधारित डेटा के उपयोग से परियोजनाओं की बेहतर प्लानिंग और मॉनिटरिंग संभव हो पाई है। इससे संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित होता है और कार्यों में आने वाली बाधाओं की समय रहते पहचान की जा सकती है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने अधिकारियों को साइलो सिस्टम समाप्त कर एकीकृत दृष्टिकोण अपनाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि सभी विभाग नियमित बैठक कर प्रगति की समीक्षा करें और लंबित मामलों का जल्द समाधान करें। इस दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और आधारभूत ढांचे के क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। बैठक में अधिकारियों को समयबद्ध लक्ष्य तय कर योजना को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed