फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Department takes action against water theft in Paldi; over 30 illegal connections disconnected.

Gurugram News: पलड़ी में पानी चोरी पर विभाग ने की कार्रवाई, 30 से अधिक अवैध कनेक्शन काटे

Thu, 23 Jul 2026 07:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
Department takes action against water theft in Paldi; over 30 illegal connections disconnected.
अवैध कनेक्शनों को काटती टीम।
फोटो - अवैध कनेक्शनों को काटती टीम।
विज्ञापन

- दोबारा करने पर होगी केस दर्ज


संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले के पलड़ी गांव में पेयजल आपूर्ति बाधित करने वाले अवैध कनेक्शनों के खिलाफ जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने बृहस्पतिवार को लगातार दूसरी बार बड़ी कार्रवाई की। विभाग की टीम ने जेई परवेज के नेतृत्व में गांव पहुंचकर जेसीबी की मदद से मुख्य पाइपलाइन से जुड़े 30 से अधिक अवैध कनेक्शनों को काट दिया। इससे पहले करीब एक सप्ताह पूर्व भी विभाग ने अभियान चलाकर लगभग 70 अवैध कनेक्शन हटाए थे।

गांव में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ था। मुख्य सप्लाई लाइन से किए गए अवैध कनेक्शनों के कारण पानी चैम्बर तक पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच पा रहा था, जिससे गांव के अंतिम छोर पर रहने वाले लोगों को पानी खरीदकर पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा था। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने अपनी शिकायत मीडिया के माध्यम से उठाई, जिसके बाद विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी।
विज्ञापन


जेई परवेज ने बताया कि मुख्य सप्लाई लाइन से जुड़े कई अवैध कनेक्शनों को मौके पर हटाया गया है। इस कार्रवाई के बाद अब गांव के आखिरी छोर तक बसे घरों में भी सुचारु रूप से पेयजल पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति दोबारा अवैध कनेक्शन करता पाया गया तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट अजीज अख्तर, मोहम्मद तसलीम, साबिर हुसैन, यूसुफ, वसीम अकरम, अलीम, जाहुल हक़ सहित अन्य ग्रामीणों ने विभाग की त्वरित कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि पानी सभी की जरूरत है, इसलिए इसकी चोरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब गांव के सभी घरों तक नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed