फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Dengue is increasing here... fogging is going on only on paper there

Gurugram News: इधर बढ़ रहा डेंगू...उधर कागजों में चल रही फॉगिंग

Wed, 23 Jul 2025 11:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Dengue is increasing here... fogging is going on only on paper there
डेंगू ने दी दस्तक...मगर फॉगिंग को लेकर प्रशासन में जागरूकता का अभाव
विज्ञापन

जिले में जगह-जगह जमा है पानी, निवासियों का आरोप नहीं हो रही फॉगिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में डेंगू और मलेरिया के मच्छरों ने दस्तक दे दी है लेकिन लोगों को जागरूक करने वाले प्रशासन में ही फॉगिंग को लेकर जागरूकता का अभाव है। यही वजह है कि प्रशासन इस गंभीर स्वास्थ्य संकट को लेकर गंभीर नहीं है। शहर के कई इलाकों में हाल में हुई बारिश के बाद जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे मच्छरों के पनपने का खतरा तेजी से बढ़ गया है। निवासियों का कहना है कि वे कई बार प्रशासन को फॉगिंग कराने के लिए बोल चुके हैं लेकिन अभी तक ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों का आरोप है कि केवल कागजों में फॉगिंग दिखाकर खानापूर्ति की जा रही है जबकि जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है।

शहर के सेक्टर-10, पालम विहार, साउथ सिटी, बसई, शीतला माता रोड और पटौदी रोड जैसे इलाकों में कई जगह पानी भरने के साथ गंदगी फैली हुई है। इससे संक्रमण फैलने का खतरा और अधिक बढ़ गया है। निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द प्रभावी फॉगिंग कराई जाए और जल निकासी की व्यवस्था सुधारी जाए, ताकि बीमारियों से लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

पहले भी कई बार फॉगिंग के लिए बोल चुका हूं। इसके बाद भी कुछ नहीं किया जा रहा है। जबकि फॉगिंग जून से ही की जानी थी, ऐसे में डेंगू-मलेरिया का खतरा बढ़ गया है। -नवदीव यादव, साउथ सिटी 2, प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन

जो जिम्मेदारी नगर निगम की है वो काम हम सोसाइटी को मिलकर करना पड़ रहा है। जबकि ऐसे में निगम को खुद ही आगे आकर सतर्कता दिखानी चाहिए। बारिश के कारण डेंगू का लार्वा पनपने का खतरा बढ़ गया है। - सीमा पूनिया, ग्रीनवुड सिटी, प्रधान


---------------------------------------
लार्वा मिलने पर 107 लोगों को थमाए नोटिस

गुरुग्राम। स्वास्थ्य विभाग रोजाना एंटी लार्वा के तहत घरों में चेकिंग कर रहा है। बुधवार को 7,108 घरों में चेकिंग की गई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 107 लोगों को नोटिस थमाए। अस्पताल में संदिग्ध 16 लोगों की डेंगू की जांच की गई थी। जिले में अब तक कुल 13 डेंगू और पांच मलेरिया के मामले सामने आ चुके हैं। विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक डेंगू नियंत्रण के लिए 1,44,488 घरों में रैपिड फीवर मास सर्वे किया है। डेंगू की जांच के लिए जिला अस्पताल में मुफ्त जांच और इलाज की व्यवस्था है। वहीं, निजी लैब एनएस1 और आईजीएम एलीसा जांच के लिए 600 रुपये से अधिक शुल्क नहीं लिया जा सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed