{"_id":"5b61e6384f1c1bac7d8b5d16","slug":"21533142584-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैती में नाकाम बदमाशों ने मुथूट मिनी फाइनेंसर्स में की फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डकैती में नाकाम बदमाशों ने मुथूट मिनी फाइनेंसर्स में की फायरिंग
Updated Wed, 01 Aug 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डकैती में नाकाम बदमाशों ने मुथूट मिनी फाइनेंसर्स में की फायरिंग
-बुधवार दोपहर आधा दर्जन बदमाशों ने बोला धावा
- सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए दो हथियारबंद बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ओल्ड रेलवे रोड स्थित मुथूट मिनी फाइनेंसर्स लिमिटेड में बुधवार दोपहर को हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया। यह वह डकैती की वारदात को अंजाम दे पाते इससे पहले ही एक कर्मचारी ने अलार्म बजा दिया, जिससे गुस्साए बदमाशों ने यहां फायरिंग कर दी। और मौके से फरार हो गए। फायरिंग में क-ोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ, लेकिन गोली शीशे पर लगने से शीशा टूट गया। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी। यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में दो हथियारबंद बदमाशों की फुटेज कैद हो गई। इसके अलावा पुलिस को सीसीटीवी से कुछ सुराग हाथ लगे हैं।
ुलिस के अनुसार बुधवार दोपहर को ओल्ड रेलवे रोड स्थित मुथूट मिनी फाइनेंसर्स में दो युवक ब्रांच में गए जो यहां मौजूद कर्मचारी सोनल से लोन लेने के लिए बात करने लगे। कुछ ही देर में दोनों युवकों के चार साथी भी ब्रांच में प्रवेश कर गए, जिन्होंने यहां मौजूद कर्मचारियों को गन प्वाइंट पर ले लिया और डकैती करने का प्रयास करने लगे। इस पर कर्मचारी सोनल ने उनका विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर फायरिंग कर दी, जिसमें वह नीचे बैठ गई और यहां लगे सायरन को बजा दिया। इस पर आरोपी घबरा गए और फायरिंग करते हुए फरार हो गए। इस दौरान यहां सुरक्षाकर्मी गोबिंद ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की। पूरा वाक्या यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी।
--------------------
- सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
पूरा घटनाक्रम करीब 10 मिनट में हुआ। आरोपियों के मुथुट मिनी में प्रवेश करने से लेकर उनके वारदात को अंजाम करने तक का क्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इनमें से दो हथियारबंद बदमाशों के चेहरे पूरी तरह से कैमरे में साफ नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
------------------
- पुलिस को मिले पुख्ता सबूत
पुलिस उपायुक्त (अपराध) सुमित कुहाड़ ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दो आरोपियों के चेहरे स्पष्ट चेहरे आ रहे हैं। आधा दर्जन आरोपी वारदात को अंजाम देने आए थे। पुलिस को अनेक सुराग मिले हैं। आरोपी किसी गाड़ी से आए थे। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
----पवन सेठी