{"_id":"5c12627342c7925cec4643aa","slug":"181544708723-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानेसर नंबरदार हत्याकांड मामले में ग्रामीणों की पंचायत आज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मानेसर नंबरदार हत्याकांड मामले में ग्रामीणों की पंचायत आज
Updated Thu, 13 Dec 2018 07:15 PM IST
विज्ञापन
नंबरदार हत्याकांड मामले में ग्रामीणों की पंचायत आज
मानेसर। आईएमटी मानेसर फ्लाईओवर चौक पर 5 दिसंबर को देर रात नंबरदार सुमेर सिंह की गोली मारकर हुई हत्या के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। इसे लेकर आईएमटी मानेसर क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों के ग्रामीणों की पंचायत शुक्रवार (आज) सुबह मानेसर गांव में होगी। पंचायत में पुलिस प्रशासन की समय सीमा खत्म होने के बारे में भी चर्चा की जाएगी। पुलिस हत्यारों का अब तक सुराग नहीं लगा पाई है। जिसे लेकर ग्रामीण पंचायत में आगे की रणनीति बनाएंगे।
नंबरदार के भाई बिल्लू ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने आधा दर्जन टीमों का गठन कर हत्यारों की तलाश शुरू की थी, लेकिन अब तक हत्यारों का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस प्रशासन ने बदमाशों का भी स्केच जारी नहीं किया है, जिससे ग्रामीणों में रोष है।
मानेसर पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार, मानेसर सहायक पुलिस आयुक्त धर्मबीर सिंह, पटौदी सहायक पुलिस आयुक्त बीर सिंह, महिला अपराध सहायक पुलिस आयुक्त शकुंतला यादव, मानेसर थाना प्रबंधक दिनेश कुमार व सीआईए पुलिस की अगुवाई में आधा दर्जन टीमों का गठन कर नंबरदार के हत्यारों की धरपकड़ के लिए किया गया था, जो बाइक पर आए थे।