{"_id":"68d44bed19a81605870352df","slug":"crane-will-remove-illegally-parked-vehicles-near-sheetla-mata-temple-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-68097-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: शीतला माता मंदिर के पास अवैध पार्किंग के वाहनों को हटाएगी क्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: शीतला माता मंदिर के पास अवैध पार्किंग के वाहनों को हटाएगी क्रेन
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त (यातायात) ने शीतला माता मंदिर का किया दौरा
भीड़ प्रबंधन के साथ इमरजेंसी में बाहर निकलने का रास्ता देखा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नवरात्रों में शीतला माता मंदिर का दौरा करके सुरक्षा व्यवस्थाओं और पुलिसकर्मियों की ड्यूटियों का पुलिस उपायुक्त (यातायात) डाॅ. राजेश मोहन ने बुधवार को जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात पश्चिम-1) जय सिंह और यातायात महिला निरीक्षक राजमा देवी भी मौजूद थे।
पुलिस उपायुक्त (यातायात) डाॅ. राजेश मोहन ने शीतला माता मंदिर की लगाई गई ड्यूटियों औऱ मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर मार्ग पर वाहन चालकों, भक्तों द्वारा अवैध पार्किंग पर रोक लगाने और जो वाहन अवैध रूप से सड़क पर खड़े किए गए हैं, उन्हें क्रेन से हटाने की उचित व्यवस्था रखने के लिए निर्देश दिए। पुलिस उपायुक्त (यातायात) ने यात्रा मार्गों, इमरजेंसी के दौरान बाहर निकलने के रास्ते और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। शीतला माता मंदिर के आने व जाने वाली सड़क और वाहनो के पार्किंग स्थल की व्यवस्था के लिए यातायात पुलिसकर्मियों को दिशा-निर्देश दिए ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न हो।