{"_id":"64a808d23d64451c74047fc4","slug":"corporation-will-seize-bank-guarantee-of-wrong-working-agencies-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-9128-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गलत कार्यशैली वाली एजेंसियों की बैंक गारंटी जब्त करेगा निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गलत कार्यशैली वाली एजेंसियों की बैंक गारंटी जब्त करेगा निगम
विज्ञापन
समय सीमा में प्रॉपर्टी डाटा में सुधार नहीं होने पर कर्मचारी के खिलाफ होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम क्षेत्र में विज्ञापन के क्षेत्र में गलत कार्यशैली वाली एजेंसियों की निगम अब बैंक गारंटी जब्त करेगा। इसके साथ ही एजेंसियों के खिलाफ अन्य कार्रवाई भी होगी। अवैध यूनिपोल व विज्ञापनों के खिलाफ भी नगर निगम फिर अभियान चलाने जा रहा है। समय सीमा के अंदर प्रॉपर्टी डाटा में सुधार नहीं होने पर कर्मचारी पर कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम के आयुक्त ने इस संबंध में शुक्रवार को अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने शहर के सौंदर्यीकरण, नगर दर्शन, पार्किंग की मार्किंग, भूमि मुद्रीकरण सहित अन्य बिन्दुओं की समीक्षा की और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
प्रॉपर्टी टैक्स डाटा सुधार कार्य की समीक्षा के दौरान निगमायुक्त ने कहा कि अधिकारी जल्द से जल्द इस कार्य को पूरा करें और डाटा सुधार से संबंधित प्राप्त होने वाले आवेदनों का निपटारा निर्धारित समय सीमा के भीतर करें। अगर कोई आवेदन निर्धारित समय सीमा से बाहर जाते हैं, तो संबंधित कर्मचारी पर कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि बिना किसी उपयुक्त कारण के कोई भी आवेदन रद्द नहीं किया जाए। प्रॉपर्टी टैक्स डाटा में नाम व मोबाइल नंबर से संबंधित सुधार के लिए पुराने रिकार्ड को चेक करके इसे स्वयं के स्तर पर दुरूस्त करवाएं। मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना में जिनका पंजीकरण हो चुका है, उन्हें पोर्टल पर अपडेट करवाएं। इसके अलावा पीएम स्वनिधि योजना में अपनी प्रगति बढ़ाएं। बैठक में नगर निगम गुरुग्राम के अलावा नगर परिषद सोहना, पटौदी-मंडी और नगर पालिका फर्रुखनगर के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
बैठक में अतिरिक्त निगमायुक्त अमरदीप सिंह, अतिरिक्त निगम आयुक्त रोहताश बिश्नोई, संयुक्त आयुक्त सुमित कुमार, प्रदीप कुमार, डाॅ. नरेश कुमार व विजय यादव, मुख्य टाउन प्लानर सतीश पाराशर, सीनियर टाउन प्लानर रवि सिहाग आदि मौजूद थे।