{"_id":"6a076c275a33e73b1f02a754","slug":"convict-sentenced-to-10-years-for-raping-a-minor-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-112089-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नाबालिग के साथ दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नाबालिग के साथ दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा
विज्ञापन
-अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने आरोपी पर 17 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। तीन वर्ष पूर्व एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने तथा उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के दोषी को अतिरिक्त सत्र न्यायधीश डाक्टर आसू संजीव तिंजन की अदालत ने 10 वर्ष कठोर कारावास व 17 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
जिले के तावडू थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय लड़की 1 अप्रैल 2023 को रोजाना की तरह स्कूल से पढ़कर छुट्टी के समय स्कूल बस से अपने गांव में उतरी। लेकिन काफी देर तक वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने इधर-उधर तलाश की। गांव में ही लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करने पर पता चला कि एक युवक लड़की को मोटरसाइकिल पर बिठाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया और 4 अप्रैल को लड़की व युवक को बरामद कर पुलिस को सौंपा गया।
पुलिस ने लड़की के बयान के आधार पर मुकदमे में पॉक्सो एक्ट की धारा 4 को भी जोड़ दिया। लड़की की काउंसलिंग करवाने के बाद पुलिस ने युवक से घटनास्थल की निशानदेही व वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल को बरामद करने के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। इसके बाद मामला अदालत में चला और आरोपी को 12 मई को जिले की स्पेशल पॉक्सो कोर्ट ने दोषी करार देते हुए फैसला सुरक्षित रखा। इसके बाद शुक्रवार को दोषी हसनपुर थाना टपूकड़ा अलवर राजस्थान निवासी कमल को आईपीसी की धारा 363 में 3 वर्ष की सजा व 2000 रुपये जुर्माना, धारा 366 में 5 वर्ष सजा व 5000 रुपये जुर्माने, धारा 342 में 6 माह सजा, धारा 506 में दो वर्ष सजा तथा पोक्सो एक्ट की धारा 4 में 10 वर्ष कठोर कारावास व 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। सभी सजाएं एक साथ चलेंगी।