{"_id":"6b0ab683bf08cc015206f4c3","slug":"clogged-drains-exacerbate-problems-water-accumulates-on-the-road-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-108712-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बंद नालियों ने बढ़ाई मुसीबत, सड़क पर भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बंद नालियों ने बढ़ाई मुसीबत, सड़क पर भरा पानी
विज्ञापन
सात दिन से जलभराव झेल रहे सेक्टर-74 के निवासी, सफाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-74 स्थित बहरामपुर-बेगमपुर खटोला रोड पर पिछले सात दिन से जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। नालियों के बंद होने और आसपास की फैक्टरियों द्वारा गंदा पानी छोड़े जाने के कारण मुख्य सड़क पर डेढ़ से दो फीट तक पानी भर गया है। इससे आम निवासियों, राहगीरों और वाहन चालकों का निकलना दूभर हो गया है।
पानी में वाहन फिसलने से रोजाना दोपहिया चालक चोटिल हो रहे हैं। वहीं, कई गाड़ियों के इंजन भी बीच रास्ते में बंद हो रहे हैं। इसके अलावा, सड़क की स्ट्रीट लाइटें खराब होने से रात के अंधेरे में बड़े हादसे का खतरा मंडरा रहा है। लंबे समय से जमा पानी से फैल रही गंदगी और बदबू ने स्थानीय लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।
-- -- -- -- -- -- -
लोगों ने जल्द समाधान की मांग
सड़क पर करीब डेढ़ से दो फीट तक पानी जमा है। इससे राहगीरों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। वहीं, कई बार वाहन पानी में बंद हो जाते हैं। - अरुण तोमर
कई दिनों से जलभराव की समस्या बनी हुई है, लेकिन प्रशासन को इस पर ध्यान नहीं दे रही है। प्रशासन से मांग है कि इस समस्या का जल्द समाधान किया जाए। - संदीप राघव
विज्ञापन
लंबे समय से पानी जमा होने के कारण गंदगी फैल रही है। इससे आसपास रहने वाले लोगों को बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है। - लकी राघव
सड़क पर रात के समय स्ट्रीट लाइट नहीं जलती और पानी जमा होने से फिसलन भी हो गई है। रात के समय वाहन चालकों में हादसे का खतरा बढ़ रहा है। - अमित कुमार