फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Committee meeting without officials, opposition created ruckus

Gurugram News: बिना अधिकारियों के समिति की बैठक, विपक्ष ने किया हंगामा

Fri, 07 Apr 2023 10:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 10:09 PM IST
विज्ञापन
Committee meeting without officials, opposition created ruckus
वाइस चेयरमैन व सदस्यों ने डीसी और एसडीएम से की शिकायत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। शुक्रवार को खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में पिनगवां खंड पंचायत समिति की राशि वितरण को लेकर बैठक की गई, जिसमें चेरयमैन रफीक, वाइस चेयरमैन साहिब कलाम सहित अन्य सदस्य भी पहुंचे, लेकिन बीडीपीओ बैठक से गैरहाजिर रहे, जबकि चेयरमैन ने सदस्यों की हाजिरी के आधार पर बैठक में राशि वितरण की कार्रवाई को पास कर दिया। इससे नाराज उप चेयरमैन सहित 11 सदस्यों ने उपायुक्त और एसडीएम पुन्हाना को शिकायत देकर कार्रवाई को रद्द कराने की मांग की है।
उप चेयरमैन साहिब कलाम तथा समिति सदस्य असलम खान, जमालुद्दीन, इरशाद खान, मनसीदा, युनुश, आसबी, निशा खान, फरीदा, अंजूम और हारिस ने बताया कि शुक्रवार को समिति की करीब दो करोड़ राशि वितरण को लेकर बैठक रखी गई थी। जिसमें नियमानुसार बीडीपीओ और चेयरमैन सहित सदस्यों को आना था, लेकिन बैठक में बीडीपीओ आए ही नहीं और बैठक में काफी बाहरी लोग मौजूद रहे। चेयरमैन ब्लाॅक के कर्मचारियों के साथ मिलकर सभी सदस्यों के हाजिरी पर हस्ताक्षर करवा लिए और कार्रवाई को अपनी मनमर्जी से लिख दिया। जब सदस्यों ने इसका विरोध किया तो बैठक में पहले से बैठे प्राइवेट लोगों ने सदस्यों को धमका भी दिया। जिसकी वीडियोग्राफी भी शिकायतकर्ताओं ने उच्च अधिकारियों को सौंपी है। इस बाबत उपमण्डल अधिकारी पुन्हाना को एक लिखित पत्र देकर भी अवगत कराया गया। इसके बाद उपायुक्त को भी शिकायत देकर कार्रवाई को रद्द कराने की मांग की गई है। पंचायत समिति चेयरमैन पिनगवां खंड पंचायत के अधिकारी और कर्मचारी से मिलीभगत कर सरकारी पैसे को खुर्द-बुर्द करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन


पुन्हाना की एसडीएम मनीषा शर्मा का कहना है कि उन्हें शिकायत मिली है, जांच कराई जा रही है। इस बारे में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी और जिला उपायुक्त को जानकारी दी गई है। जांच के बाद ही सच्चाई का पता चल पाएगा, उसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 1 बैठक में मौजूद पंचायत समिति सदस्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed