{"_id":"5fd6496c8ebc3e3f527cf38e","slug":"cold-increases-with-fog-sun-did-not-come-in-the-morning-gurgaon-news-noi55373839","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे के साथ बढ़ी ठंड, सुबह नहीं निकली धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे के साथ बढ़ी ठंड, सुबह नहीं निकली धूप
विज्ञापन
गुरुग्राम। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष ठंड का असर भले ही कम नजर आ रहा है, लेकिन पिछले तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदला-बदला सा नजर आ रहा है। रविवार को भी सुबह धूप का दीदार नहीं हुआ और घने कोहरे के साथ ही ठंड भी ज्यादा रही। स्थिति यह रही कि सुबह के समय लोग मॉर्निंग वॉक आदि से भी परहेज करने लगे हैं।
पिछले एक सप्ताह में तापमान में करीब 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, न्यूनतम तापमान लगातार एक स्तर पर ही बना हुआ है। एक सप्ताह पहले अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आस-पास बना रहता था, जो अब कम होकर 21 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। मौसम में बदलाव का असर ग्रामीण इलाकों में ज्यादा नजर आ रहा है। अरावली की तलहटी में स्थित सोहना व अन्य इलाकों में सुबह के समय कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है।
ग्रामीण इलाकों में ठंड का असर ज्यादा
ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव भी जला रहे हैं जबकि गर्म कपड़ों की बिक्री भी अब जमकर हो रही है। पटौदी, सोहना, फर्रुखनगर, मानेसर समेत अन्य कस्बाई इलाकों के बाजार गर्म कपड़ों से गुलजार हो गए हैं। रविवार को भी सुबह करीब 10 बजे तक कोहरे व धुंध का मिला-जुला असर रहा तो धूप नहीं निकली। रात में ठंड हवाओं ने भी सितम ढाना शुरू कर दिया है। शनिवार देर रात से ही सर्द हवाएं चलने लगी थीं, जिससे ठंड काफी बढ़ गई थी। मालूम हो कि मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक पिछले बृहस्पतिवार देर रात से ही मौसम का मिजाज बदल गया है और ठंड का असर दिखना शुरू हो गया था। हालांकि, रविवार को दोपहर बाद कुछ समय के लिए अच्छी धूप खिली। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक सोमवार को भी कमोबेश यही स्थिति बने रहने की संभावना है।