{"_id":"647e1fc203589c75ae06e736","slug":"cm-flying-squad-raided-the-construction-company-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-6812-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते का कंस्ट्रक्शन कंपनी पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते का कंस्ट्रक्शन कंपनी पर छापा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते का कंस्ट्रक्शन कंपनी पर छापा
18 लाख रुपये की पकड़ी बिजली चोरी, सैकड़ों झुग्गियों में भी जलाई जा रही थी चोरी की बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने सोमवार को सोहना ढाणी में एक निर्माण करने वाली कंपनी में छापा मारा। यहां बिजली चोरी का खुलासा हुआ है। दस्ते के इंस्पेक्टर धर्म सिंह ने बताया कि काफी दिनों से सूचना थी कि सोहना ढाणी में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में बिजली चोरी की जा रही है। सूचना के आधार पर बिजली विभाग और टीम ने जाकर देखा कि सोम शिवा वैली सोहना ढाणी में जिसका मालिक निशांत लूथरा दिल्ली निवासी ट्रांसफार्मर से अपनी कंपनी में चोरी से बिजली चला रहे हैं।
वहीं, एक सड़क पर बनी 150 झुग्गियों में भी बिजली चोरी पाई गई जिनके मीटर जले हुए थे। जिनमे दोनों जगह लगभग 20 से 21 किलो वाट बिजली चोरी पाई गई। जिसको लेकर साथ में मौजूद बिजली विभाग के जेई मुस्तकीम ने बताया कि दोनों जगह के लोड के अनुसार 18 लाख रुपये का जुर्माना किया गया गया है, यदि जुर्माना राशि नही भरी तो कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।