फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Case registered against the operator of a diagnostic center conducting sex-determination tests.

Gurugram News: लिंग जांच करने वाले डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 04 Jul 2026 07:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
Case registered against the operator of a diagnostic center conducting sex-determination tests.
गुरुग्राम। भ्रूण लिंग जांच के खिलाफ गुरुग्राम से पहुंची पीसीपीएनडीटी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गाजियाबाद स्थित डायग्नोस्टिक सेंटर पर छापा मारकर अवैध लिंग जांच रैकेट का खुलासा किया। दो दिन पहले हुई छापेमारी के बाद पुलिस ने सेंटर संचालक सहित अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। गुरुग्राम पीसीपीएनडीटी टीम को सूचना मिली थी कि कुछ लोग गर्भवती महिलाओं की अवैध लिंग जांच कराने के लिए गाजियाबाद ले जाते हैं और इसके बदले 15 से 20 हजार रुपये वसूलते हैं। इसके बाद गुरुग्राम के नोडल अधिकारी डॉ. देवेंद्र सिंह सोलंकी और मेडिकल अधिकारी डॉ हरीश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
विज्ञापन

टीम ने एक गर्भवती महिला को डिकॉय ग्राहक बनाकर गाजियाबाद के 100 फुट रोड स्थित प्रकाश डायग्नोस्टिक सेंटर भेजा। यहां महिला से 15 हजार रुपये लेकर अल्ट्रासाउंड किया गया। जांच के दौरान टीम ने मौके पर छापा मारा तो आरोपी महिला को इशारा कर भाग गया। जांच में सामने आया कि सेंटर पर मौजूद व्यक्ति के पास अल्ट्रासाउंड करने की कोई वैध योग्यता नहीं थी। टीम को मौके से अल्ट्रासाउंड मशीन, सीसीटीवी डीवीआर, लैपटॉप और कई दस्तावेज मिले। वहीं पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत जरूरी रिकॉर्ड भी सेंटर में उपलब्ध नहीं पाए गए। पुलिस ने राजीव, फीस अहमद, प्रकाश डायग्नोस्टिक सेंटर संचालक समेत अन्य लोगों के खिलाफ बीएनएस और पीसीपीएनडीटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed