{"_id":"688e4e8140a193ca430b08a4","slug":"case-registered-against-six-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-105250-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सोशल मीडिया पर विधायक के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर छह पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सोशल मीडिया पर विधायक के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर छह पर केस दर्ज
Sat, 02 Aug 2025 11:14 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Sat, 02 Aug 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
विधायक के भाई ने कहा, हिंदू-मुस्लिम भावनाओं को भड़काने का कर रहे प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। फिरोजपुर झिरका विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक मामन खान के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने और अन्य अफवाहें फैलाने के मामले में नगीना थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर छह नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विधायक मामन खान के भाई मुस्ताक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके परिवार के सदस्यों को कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया के जरिए बदनाम किया जा रहा है। सोशल मीडिया के जरिये उनके साथ गाली गलौज कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। करीब छह लोगों का सोशल मीडिया का एक ग्रुप है जो उनके भाई मामन खान को केंद्र में रखकर हिंदू-मुस्लिम भावनाओं को भड़काने का प्रयास कर रहे हैं।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपियों ने विधायक मामन खान का मोबाइल नंबर फेसबुक पर डाल दिया है और उनपर अनगर्ल आरोप लगा रहे हैं। इससे पहले भी आरोपियों द्वारा इस तरह की पोस्ट साझा की जा चुकी है। इस बारे में पुलिस को शिकायत दी गई लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई, जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद होते चले गए। पिछले महीने असलम सरपंच देडवाल की फेसबुक आईडी से एक पोस्ट की गई थी, इसमें विधायक का फोन नंबर लिखकर उनपर गलत आरोप लगाए गए थे। उन्होंने बताया कि असलम देडवाल की फेसबुक आईडी को अनवर अब्बास, अबरार निवासी सटकपुरी, मौसम रानिका, जकरिया निवासी साकरस व ताहिर हुसैन मिलकर चलाते हैं। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। नगीना थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
बुचड़खानों के विरोध में हुई पंचायत के बाद मामले ने पकड़ा तूल
बूचड़खानों के विरोध में शुक्रवार को नूंह की अनाज मंडी में पंचायत हुई थी। इस दौरान विधायक मामन खान सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वालों पर जमकर बरसे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में सोशल मीडिया चलाने वाले लोग अपने नेताओं की इज्जत करते हैं। मेवात के फेसबुकिया सबसे अलग हैं। मेरे ऊपर बूचड़खानों से कमीशन का आरोप लगाया जाता है, जिसमें कोई सच्चाई नहीं है।