फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Case filed against wife, father-in-law and brother-in-law for murder of software engineer

Gurugram News: सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या पत्नी, ससुर व साले के खिलाफ मामला दर्ज

Thu, 23 Jan 2025 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Case filed against wife, father-in-law and brother-in-law for murder of software engineer
तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-5 थाना क्षेत्र में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बीते मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार की शाम शव को अशोक विहार फेज-2 स्थित उनके घर के कमरे से बरामद किया गया।
पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक की पत्नी अपनी बेटी के साथ गायब मिली। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस सब इंस्पेक्टर के बेटे की मौत की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। परिजनों की शिकायत पर सेक्टर-5 थाने में पत्नी, ससुर व साले के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू की है। बुधवार को पुलिस ने पत्नी, ससुर व साले को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। मृतक की पहचान जिला हिसार के चंदन नगर गांव के मूल निवासी नवदीप सिंह (35) के रूप में हुई है। वह पत्नी सीमा और तीन साल की बेटी के साथ अशोक विहार फेज-2 स्थित घर में रहता था। वह डीएलएफ क्षेत्र स्थित एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत था।
विज्ञापन

पिता कृष्ण कुमार हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं और हिसार के बरवाला थाने में तैनात हैं। पिता ने सेक्टर-5 थाने में शिकायत में बताया कि वे मंगलवार को बेटे नवदीप को फोन कर रहे थे, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद कृष्ण कुमार ने अपने पड़ोसी को सूचना दी। पड़ोसी ने घर में जाकर देखा तो कमरे में नवदीप सिंह का शव पड़ा हुआ था। पिता कृष्ण कुमार को जानकारी देने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम अशोक विहार फेज-2 स्थित घर पर पहुंची तो शव बिस्तर के पास फर्श पर पड़ा था और उसके गले में चादर बंधी हुई थी। उस वक्त घर में और कोई नहीं था। मृतक के परिजनों ने झगड़े के बाद बेडशीट से गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई है। वहीं, पड़ोसियों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा होता था। पिता कृष्ण कुमार ने पत्नी, ससुर व साले पर उनके बेटे की हत्या करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मृतक के पिता की शिकायत के बाद पत्नी, ससुर व साले से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम में मृतक के सिर, मुंह पर चोट के निशान और गले पर भी निशान मिले हैं। ऐसे में पुलिस फिलहाल मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
नवदीप की शादी वर्ष 2015 में सीमा के साथ हुई थी और उनकी तीन साल की बेटी है। शव मिलने की सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो मृतक की पत्नी अपनी बेटी के साथ घर पर नहीं मिली। पिता की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच की जा रही है। - सुखबीर, थाना प्रभारी, सेक्टर-5, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed