फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Buyers of Oris Greenopolis protested after not getting houses

Gurugram News: घर नहीं मिलने पर ओरिस ग्रीनोपोलिस के खरीदारों ने किया प्रदर्शन

Sun, 24 Sep 2023 11:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Buyers of Oris Greenopolis protested after not getting houses
प्रोजेक्ट के 1600 खरीदार 80 फीसदी पैसा देने के बाद भी मकान के लिए भटक रहे हैं
विज्ञापन


गुरुग्राम। सेक्टर-89 स्थित ओरिस ग्रीनोपोलिस प्रोजेक्ट के करीब 1600 खरीदार अपने घर के लिए भटक रहे हैं। रविवार को उन्होंने साइट स्थल पर पहुंच कर प्रदर्शन किया। प्रोजेक्ट में 1862 आवंटियों को फ्लैट आवंटित किए गए हैं और ये आवंटी फ्लैट की 80 प्रतिशत से ज्यादा कीमत अदा कर चुके हैं जबकि फ्लैटों का निर्माण कार्य 40 से 50 प्रतिशत ही हुआ है।
अब यह प्रोजेक्ट तकनीकी पेचों में फंस चुका है। एक बिल्डर से दूसरे बिल्डर को प्रोजेक्ट सौंपा गया। बिल्डरों में हिस्सेदारी को लेकर विवाद हुआ जिसके चलते यह प्रोजेक्ट बंद हो गया।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट के लिए ओरिस इंफ्रास्ट्रक्चर द्वारा 2011 में लाइसेंस लिया गया था और आवंटियों को 2012 और 2013 में फ्लैट आवंटित किए गए। दिसंबर-2015 में पजेशन दिया जाना था, जो अब तक नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोजेक्ट में फ्लैट खरीदने वालों का कहना है कि ओरिस इंफ्रास्ट्रक्चर ने फ्लैटों की बुकिंग से 300 करोड़ और थ्री सी इंफ्रास्ट्रक्चर ने 800 करोड़ रुपया इकट्ठा कर लिया लेकिन पैसा प्रोजेक्ट पर नहीं लगाया। खरीदारों की मांग है कि उन्हें जल्द से जल्द फ्लैट तैयार करके दिए जाएं। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed