{"_id":"680d2d4d4cf6008d270d1727","slug":"bulldozers-run-in-five-illegal-colonies-gurgaon-news-c-24-1-knl1001-56272-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पांच अवैध कॉलोनियों में चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पांच अवैध कॉलोनियों में चला बुलडोजर
विज्ञापन
जिला योजनाकार की प्रवर्तन शाखा ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिला योजनाकार की प्रवर्तन शाखा ने पांच अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की। डीटीपीई ने नियंत्रित क्षेत्र गुरुग्राम और फर्रुखनगर के गांवों के राजस्व में विकसित की जा रही अवैध काॅलाेनियों में पुलिस की मदद से तोड़फोड़ अभियान चलाया।
डीटीपीई अमित मधोलिया ने बताया कि नवोदय स्कूल के पास गांव फर्रुखनगर की राजस्व संपदा में छह एकड़ विकसित हो रही अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान सीमांकन पोल और सड़क नेटवर्क के साथ तीन फार्म हाउस भी ध्वस्त किए गए। इसके बाद टीम ने गांव सैदपुर मोहम्मदपुर की राजस्व संपदा में दो एकड़ में बनी कॉलोनी में तोड़फोड़ अभियान चलाया। इसमें बाउंड्रीवॉल और सड़क नेटवर्क को ध्वस्त किया गया। इसके अलावा गांव सुल्तानपुर की राजस्व संपदा में 32 एकड़ में विकसित हो रही 3 अवैध कॉलोनियों में कार्रवाई की गई। जिसमें 2 निर्माणाधीन संरचना, 18 मकानों की नींव, 3 फार्म हाउस की बाउंड्रीवॉल, एक उद्योग व पांच प्लॉट की बाउंड्रीवॉल और सड़क नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया गया।