{"_id":"682ccdecf5b43aa53e05e784","slug":"bike-rider-dies-due-to-car-collision-case-gurgaon-news-c-25-1-mwt1002-103445-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, केस
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के उमरा गांव के पास हुआ हादसा
नगीना। थाना क्षेत्र के उमरा गांव के समीप तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
इरसाद निवासी गांव तेड़ फिरोजपुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार को तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवार भांजा साहिल को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर वह अस्पताल पहुंचा। भांजे की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जहां पर डॉक्टरों ने भांजे साहिल को मृत घोषित कर दिया।
जांच अधिकारी धर्मेंद्र ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद कार चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। पुलिस टीम कार्रवाई में जुटी हुई है।