{"_id":"6612f5bda7265c47020eac24","slug":"banned-e-cigarette-seller-arrested-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-28671-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: प्रतिबंधित ई-सिगरेट बेचने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: प्रतिबंधित ई-सिगरेट बेचने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते और दवा नियंत्रक विभाग की टीम ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम । मुख्यमंत्री उड़नदस्ते और दवा नियंत्रक विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित विदेशी और ई-सिगरेट बरामद की हैं। आरोपी सुंशात लोक स्थित एक मकान के बेसमेंट में अवैध तरीके से कारोबार कर रहा था। आरोपी के खिलाफ शिकायत पर सुशांत लोक थाने में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के इंस्पेक्टर हरीश ने बताया कि उनकी टीम और दवा नियंत्रक विभाग को सूचना मिली थी कि सुशांत लोक स्थित एक मकान के बेसमेंट में अवैध तरीके से प्रतिबंधित सिगरेट बेचने का कारोबार किया जा रहा है। इस पर जिला उपायुक्त द्वारा कार्रवाई के लिए टीम गठित की गई। एसडीएम बादशाहपुर विश्वजीत चौधरी की देखरेख में संयुक्त टीम बनाकर शनिवार रात को कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान सुशांत लोक के सी-ब्लाक में मकान के बेसमेंट में दिल्ली के खानपुर निवासी राजेश कुमार मिला। उसके पास से काफी ासंख्या में प्रतिबंधित सिगरेट बरामद हुईं। जिनकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गुरुग्राम के व्यापार केंद्र में जैन पान भंडार के नाम से दुकान चलाता है। जहां पर पहले भी काफी मात्रा में प्रतिबंधित सिगरेट बरामद हुई थीं और मुकदमा दर्ज भी किया गया था।
विज्ञापन
आरोपी ने बेसमेंट में अपना गोदाम बनाया हुआ है। वह दुकान से ऑनलाइन सामान बेचता था। आरोपी द्वारा एक ई-सिगरेट 1200 से 2200 रुपये तक में बेची जाती थी। टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और सुशांत लोक थाने में कोटपा एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है।