फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Ashadh fair of Mata Sheetla will be bright from Monday

Gurugram News: माता शीतला के आषाढ़ मेले में सोमवार से होगी रौनक

Fri, 16 Jun 2023 07:38 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Fri, 16 Jun 2023 07:38 PM IST
विज्ञापन
Ashadh fair of Mata Sheetla will be bright from Monday
शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से बढ़ जाते हैं दर्शनार्थी, गुप्त नवरात्र भी शुरू, मंदिर प्रबंधन ने की तैयारियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। आषाढ़ के पहले दिन चार जून से माता शीतला मंदिर में आषाढ़ मेला शुरू हुआ था मगर शुक्ल पक्ष से मेले में भक्तों की संख्या बढ़ेगी। आषाढ़ के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से माता शीतला के दर्शनार्थी बढ़ जाते हैं। इस दिन गुप्त नवरात्र भी शुरू हो जाते हैं। मंदिर के अधिकारी यज्ञ दत्त शर्मा ने बताया कि आषाढ़ के शुक्ल पक्ष में 15 दिनों तक माता के भक्त यहां दर्शन पूजन के लिए पहुंचते हैं। खास तौर पर रविवार से मंगलवार तक भक्तों की काफी भीड़ रहती है। मंदिर प्रबंधन ने इसकी तैयारियां की है। मंदिर में दर्शन के लिए 24 घंटे माता का दरबार इस दौरान खुला रखा जाता है।
गुप्त नवरात्र सोमवार को शुरू होेंगे
सोमवार 19 जून से गुप्त नवरात्र भी शुरु होने जा रहे हैं, जिसमें श्रद्धालु अपनी मनोकामना की सिद्धि के लिए मां की उपासना करेंगे। महाकाल संहिता और अन्य ग्रंथों में चारों नवरात्रों का महत्व बताया गया है। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि गुप्त नवरात्र से विशेष कामनाओं की सिद्धि की जाती है। कुछ ही लोगों को इसके बारे में जानकारी होने और इसके पीछे छिपे रहस्यमयी कारणों की वजह से ही इन्हें गुप्त नवरात्र कहते हैं। उनका कहना है कि ये गुप्त नवरात्र आगामी 27 जून को संपन्न होंगे। गुप्त नवरात्र में साधक मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की 9 रात्रि पर्यंत साधना करते हैं और कुछ साधक अत्यधिक शक्ति व वर्चस्व के लिए 10 महा विद्याओं की पूजा-अर्चना भी करते हैं। माना जाता है कि गुप्त नवरात्र अमोघ शक्ति और अखंड पुण्य प्रदान करते हैं। साधक गुप्त रूप से शाम में अपने ही स्थान पर मां भगवती के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना कर सुख-निरोगी व दीर्घायु और मानव कल्याण की शांति की कामना भी करते हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि साधक 10 महाविद्यायाओं में मां काली, भूनेश्वरी माता, त्रिपुरु सुंदरी, छिन्नमस्तिका माता, बगलामुखी देवी, कमलादेवी, त्रिपुर भैरवी माता, तारा देवी, धुमावती मां व मातंगी की पूजा-अर्चना भी करते हैं। सामान्य नवरात्र में आमतौर पर सात्विक व तांत्रिक दोनों ही प्रकार की पूजा होती है, लेकिन गुप्त नवरात्र में अधिकतर तांत्रिक पूजा ही की जाती है। ज्यादा प्रचार-प्रसार नहीं किया जाता। बल्कि अपनी साधना को गोपनीय रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed