फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   ASHA workers demonstrated

Gurugram News: आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Fri, 02 Feb 2024 02:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
ASHA workers demonstrated
16 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होने की अपील
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। आशा कार्यकर्ता रानी की अध्यक्षता में जिला आशा कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का संचालन आशा कार्यकर्ता मीरा ने किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी विरेंद्र यादव को ज्ञापन सौंपकर आगामी 16 फरवरी को राष्ट्रीय स्तर की हड़ताल में शामिल होने की सूचना दी।

आशा वर्कर यूनियन की राज्य सचिव मीरा, सीटू की जिला सचिव सुदेश ने बैठक को संबोधित किया। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं को जानकारी दी कि 16 फरवरी को जिले की तमाम आशा वर्कर एक दिन की हड़ताल पर रहेंगी। बीते साल आशा कार्यकर्ताओं ने 73 दिन एक मत होकर आंदोलन किया था। इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, मिशन निदेशक राज नारायण कौशिक, नोडल ऑफिसर चांद सिंह मैदान के साथ वार्ता हुई। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं को तय मानदेय चार हजार रुपये और अन्य गतिविधियों के लिए दो हजार रुपये देने का करार हुआ। बावजूद इसके आशा अभी तक इस लाभ से वंचित हैं।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार आशा के ऊपर ऑनलाइन काम का दबाव ना बनाएं। अस्पताल में गर्भवतियों के ले जाने वाली आशा वर्कर के साथ सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए। ललिता, सुदेश, पुष्पा, संतोष, सुमित्रा, पिंकी ने इसे संबोधित किया। इस दौरान राज्य सचिव मीरा व जिला की प्रधान रानी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed