फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Arjun Award winning players were honored on Sports Day

Gurugram News: खेल दिवस पर अर्जुन अवॉर्ड विजेता खिलाड़ी हुए सम्मानित

Sat, 30 Aug 2025 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Arjun Award winning players were honored on Sports Day
नेहरू स्टेडियम में तीन दिवसीय स्पर्धा का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री ने किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम।
नेहरू स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर अर्जुन पुरस्कार विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने अर्जुन अवाॅर्ड से सम्मानित तीन खिलाड़ियों गीता जुत्शी, नेहा राठी और यशपाल सोलंकी को सम्मानित किया। इनके अलावा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उर्मिला डागर, चिराग, अक्षय, अशोक कुमार (कोच) को भी सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया।
खेल दिवस पर कैबिनेट मंत्री ने तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी हमेशा देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करते आए हैं। उन्होंने बच्चों को खेलकूद में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहन एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण करने और लोगों से पॉलीथिन का उपयोग ना करने की मांग की।
विज्ञापन


नेहरू स्टेडियम में बनेगा नया हॉस्टल


कार्यक्रम के दौरान राव नरबीर सिंह ने नेहरू स्टेडियम परिसर में स्थित पुराने हॉस्टल को तोड़कर खिलाड़ियों के लिए नया भवन बनाने की घोषणा की। खिलाड़ी लंबे समय से नए हॉस्टल की मांग कर रहे थे। अमर उजाला के जरिये खिलाड़ियों ने हॉस्टल निर्माण की मांग उठाई थी। कैबिनेट मंत्री ने खिलाड़ियों को फिट इंडिया की शपथ भी दिलाई। वहीं गुरुग्राम के विधायक एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय पहलवान मुकेश शर्मा ने प्रतिभागियों को खेल का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि इस स्टेडियम ने देश को कई बेहतरीन खिलाड़ी दिए हैं। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त वत्सल वशिष्ठ, एसडीएम परमजीत चहल, जिला खेल अधिकारी आरती सोलंकी, भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed