फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Applications invited from players for the SGFI weightlifting competition.

Gurugram News: एसजीएफआई वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों से आवेदन आमंत्रित

Wed, 22 Jul 2026 08:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 08:16 PM IST
विज्ञापन
Applications invited from players for the SGFI weightlifting competition.
गुरुग्राम। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) द्वारा वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों के लिए दस्तावेज जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रतियोगिता में अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। खिलाड़ियों को अपने आवश्यक दस्तावेज 25 जुलाई तक जमा कराने होंगे। जिला स्तर पर खिलाड़ियों से आयु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, स्कूल आईडी, जन्म प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज निर्धारित तिथि तक जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। समय सीमा के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित खिलाड़ी आगे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। वेटलिफ्टिंग कोच मणि लाल यादव ने बताया कि एसजीएफआई प्रतियोगिताएं स्कूली खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बड़ा मंच है। उन्होंने कहा कि अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के सभी इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित तिथि 25 जुलाई तक जैकबपुरा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अपने दस्तावेज जमा कर दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed