फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Anchal got first place in Teej Queen competition

Gurugram News: तीज क्वीन प्रतियोगिता में आंचल ने हासिल किया पहला स्थान

Mon, 21 Jul 2025 12:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Anchal got first place in Teej Queen competition
- गुड़गांव स्मार्ट मॉम्स ने तीज महोत्सव आयोजित किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। तीज को लेकर उत्सवों का दौर शुरू हो गया है। मिलेनियम सिटी की महिलाएं गांव वाले सावन को जी लेना चाहती हैं। गुड़गांव स्मार्ट मॉम्स समूह ने सेक्टर 51 स्थित ग्रैंड इंपीरिया में तीज महोत्सव का आयोजन किया। इस अवसर पर क्वीन तीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें आंचल अग्रवाल ने पहला, अंजली गौर ने दूसरा और हर्षलता रस्तोगी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में पारंपरिक पोशाकों में सजी- धजी महिलाओं ने सावन के गीतों पर जम कर नृत्य किया। इसमें गुरुग्राम की मेयर राजरानी मल्होत्रा ने भी हिस्सा लिया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। इस मौके पर शिव पार्वती का नृत्य का मंचन हुआ। साथ ही मेंहदी, झूले, चाट पकौड़े, व्यंजनों के स्टॉल, राखियां, परिधान, उपहार आदि के स्टॉल भी लगाए गए।

गुड़गांव स्मार्ट मॉम्स की संस्थापक रीमा गोयल ने बताया कि हरियाली तीज के उत्सव के साथ संगठन ने अपना तीसरा स्थापना दिवस समारोह भी मनाया। कार्यक्रम में संगठन सह संयोजिका अनु अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, नूतन बंसल, नीतू गुप्ता और माया मित्तल ने मुख्य भूमिका निभाई। महिलाओं का यह समूह कामकाजी महिलाओं, गृहणियों और उद्योग-व्यापार में जुड़ी महिलाओं के साथ मिलकर काम करता है। महिलाओं में उद्यमिता को बढ़ावा देने के क्षेत्र में यह संगठन विशेष रूप से कार्यरत है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed