{"_id":"6894e0d7a0966b35d10f78af","slug":"an-auditorium-will-be-constructed-in-village-nakhadola-at-a-cost-of-rs-31-crore-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-64182-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गांव नखड़ौला में 31 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा ऑडिटोरियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गांव नखड़ौला में 31 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा ऑडिटोरियम
विज्ञापन
विज्ञापन
- ऑडिटोरियम में 550 लोगों की बैठने की क्षमता होगी
- लाइब्रेरी और एग्जीबिशन सेंटर भी होगा, मुख्यालय से अप्रूवल मिलते ही शुरू होगा काम
अमर उजाला ब्यूरो
मानेसर। नगर निगम क्षेत्र के गांव नखड़ौला में 31 करोड़ रुपये की लागत से ऑडिटोरियम बनाया जाएगा। 1.27 एकड़ भूमि पर बनने वाले इस ऑडिटोरियम की क्षमता 550 लोगों के बैठने की होगी। साथ ही यहां लाइब्रेरी, एग्जीबिशन सेंटर, एक कांफ्रेंस हाॅल और दो छोटे कांफ्रेंस हाॅल भी होंगे।
नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने ऑडिटोरियम की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट देखने के बाद मंजूरी के लिए मुख्यालय भेज दिया है। मुख्यालय से अनुमति मिलते ही काम शुरू करवा दिया जाएगा। आयुक्त आयुष सिन्हा ने कहा कि मानेसर नगर निगम क्षेत्र में जनहित के काम करवाए जाएंगे। साथ ही उन्होंने इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे लोगों की सहूलियत को देखते हुए प्रोजेक्ट बनाने की सूची तैयार करें। लाइब्रेरी, आल वेदर स्वीमिंग पूल, वर्किंग वूमन होस्टल या स्पोर्ट्स काॅम्लेक्स आदि बनाने की संभावनाएं तलाशें, जिसका सीधा फायदा नगर निगम क्षेत्र के आमजन को होना चाहिए। एक्सईएन मनदीप सिंह ने बताया कि गांव नखड़ौला में निगम की भूमि पर प्रस्तावित ऑडिटोरियम में 550 लोगों के बैठने की क्षमता होगी। यहां 100 गाड़ियों की पार्किंग, 220 स्क्वेयर मीटर में लाइब्रेरी बनाई जाएगी। लाइब्रेरी में 100 लोगों की क्षमता होगी। 2700 स्क्वेयर फिट में एग्जीबिशन सेंटर बनाया जाएगा। इसमें भी 100 लोगों की क्षमता होगी। इसके अलावा 50 लोगों के बैठने की क्षमता वाला एक कांफ्रेंस हाॅल और 10-15 लोगों की क्षमता वाले 2 छोटे कांफ्रेंस हाॅल भी ऑडिटोरियम हाॅल में बनाने की योजना है।