फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   advance booking of 30 lack rupees of marriage holders to be cancelled

बैंडबाजे वालों की 30 लाख की बुकिंग रद्द

Sun, 30 May 2021 07:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 07:37 PM IST
विज्ञापन
advance booking of 30 lack rupees of marriage holders to be cancelled
गुरुग्राम। कोरोना महामारी और लॉकडाउन के चलते बैंडबाजे वालों की 30 लाख रुपये की बुकिंग रद्द हो गई हैं। इस व्यवसाय से जुड़े लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। यहीं हाल घोड़ी संचालकों का है। लॉकडाउन के बुरे दौर में घोड़ी के लिए चारे तक का खर्चा नहीं निकाल पा रहे हैं। शहर में 200 से अधिक लोग इस व्यवसाय से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन

बैंडबाजा यूनियम के प्रधान आशीष नासा ने बताया कि 15 अप्रैल से 30 मई की 30 लाख की बुकिंग चार महीने पहले हो चुकी थी। इसमें लगभग 30 लोगों ने बारात की बुकिंग और 20 अन्य कार्यक्रमों की हुई थी। कोरोना और लॉकडाउन की पांबदियों के चलते सभी बुकिंग रद्द हो गई हैं। इस दौरान बुकिंगकर्ता ने फोन कर बुकिंग रद्द करवाने को कह रहे है और अधिकांश अपने पैसे भी वापस ले गए है। उन्होंने बताया कि 200 से अधिक लोग है जो कि इस व्यवसाय से जुड़े है। उनको पहले ही खर्च के लिए रुपये देने पड़ते है। इस कारण पास से भी ज्यादा पैसा खर्चा हो चुका है। इस कारण अब काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अगर जल्द हालत नहीं सुधरते हैं, तो मुश्किल खड़ी हो जाएगी।
विज्ञापन

निखरी गांव के रहने वाले जीतू ने बताया कि उनका काफी समय से ही घोड़ी बग्गी का काम है। कोरोना के चलते काम बंद हो गया है। अगर अन्य कोई काम के सोचते हैं, तो वह लॉकडाउन के बंद है। घोड़ियों के चारे तक का खर्चा निकालना मुश्किल हो गया है। ऐसी स्थिति में अब घोड़ियों को बेचना भी पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed