{"_id":"655cf9849768f59ad90c1714","slug":"action-will-be-taken-against-those-who-create-obstacles-in-cleaning-work-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-18998-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सफाई कार्य में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सफाई कार्य में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
विज्ञापन
निगमायुक्त ने कचरे के उठान और सफाई व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर की मुख्य सड़कों, ग्रीन बैल्ट व सर्विस लेन में पड़े कचरे का उठान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। सफाई कार्य में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उक्त निर्देश नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त पीसी मीणा ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ हुई बैठक में दिए।
निगमायुक्त ने कहा कि संवेदनशील स्थानों और कूड़ा इकट्ठा करने वाले केंद्रों से भी लगातार कूड़ा उठाया जाए। नगर निगम का मुख्य उद्देश्य शहर में सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करना है, इसके लिए अधिकारी हरसंभव प्रक्रिया अपनाएं। जितनी भी अतिरिक्त मैनपावर, ट्रैक्टर-ट्रॉली, डंपर, जेसीबी व अन्य सफाई संसाधनों की आवश्यकता है, उनकी व्यवस्था करें और जल्द से जल्द पूरे निगम क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को बेहतर करवाएं।
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में कुछ स्थानों के अलावा, लगभग सभी एरिया से कचरा उठान कर दिया गया है। जो स्थान बचे हुए हैं, वहां पर भी कार्य लगातार जारी है। निगमायुक्त ने सभी संयुक्त आयुक्तों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने जोन में लगातार निगरानी करते रहें और कचरा उठान का कार्य लगातार करवाते रहें, ताकि किसी भी स्थान पर दोबारा से कचरा एकत्रित ना हो। बैठक में बताया गया कि लगभग 750 निगम रोल व नियमित सफाई कर्मचारी काम पर वापस लौट आए हैं। शेष कर्मचारी भी जल्द ही सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल लेंगे।
विज्ञापन
-- --
वीडियोग्राफरों की टीम रहेगी तैनात
बैठक में स्वच्छता शाखा के अधिकारियों ने बताया कि कुछ स्थानों पर कार्य में बाधा उत्पन्न करने की कोशिश हड़ताली कर्मचारियों द्वारा की जाती है। इस पर निगमायुक्त पीसी मीणा ने कहा कि सफाई कार्य में बाधा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी जोन में वीडियोग्राफरों की टीम तैनात रहेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि वे कार्य में बाधा उत्पन्न करने वालों की सूचना, फोटो व वीडियो सहित उनके पास भिजवाएं। ऐसे कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त किया जाएगा और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।