फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Action will be taken against private schools operating without permission

Gurugram News: बिना अनुमति संचालित निजी स्कूलों पर होगी कार्रवाई

Sun, 12 May 2024 02:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against private schools operating without permission
- लोकसभा चुनाव के बाद बंद किए जाएंगे अवैैध रूप से संचालित निजी स्कूल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शिक्षा विभाग की बिना अनुमति संचालित किए जा रहे निजी स्कूलों को बंद करने की कार्रवाई जल्द ही शुरू की जाएगी। शिक्षा विभाग द्वारा गुरुग्राम के 159 स्कूलों की सूची जारी की गई थी। इन स्कूल संचालकों को शिक्षा विभाग की ओर से खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से नोटिस दिए जा चुके हैं। गैर मान्यता व बिना अनुमति संचालित स्कूलों की सूची दोबारा तैयार करके शिक्षा निदेशालय को भेजी जाएगी।

वर्तमान में शिक्षा विभाग के अधिकारी लोकसभा चुनाव की ड्यूटी में व्यस्त हैं। ऐसे में लोकसभा चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्कूलों को बंद कराने की कार्रवाई शुरू होगी। अवैध रूप से संचालित निजी स्कूलों को दो श्रेणियों में रखा गया है। एक श्रेणी में वे स्कूल शामिल हैं, जिनके पास अधूरी व अस्थायी अनुमति है अथवा प्राथमिक या उच्च विद्यालय की अनुमति है और वे 12वीं कक्षा तक स्कूल संचालित कर रहे हैं। वहीं, दूसरी श्रेणी उन निजी स्कूलों की है, जो पूरी तरह से अमान्य हैं और इन स्कूलों के संचालक दूसरे स्कूलों से सांठगांठ करके विद्यार्थियों के दाखिले बोर्ड को भेजते थे। शिक्षा विभाग अब इन स्कूलों पर सख्त कार्रवाई करेगा। गुरुग्राम में बिना अनुमति व गैर मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों की संख्या 159 है। अब दोबारा से खंड स्तर पर स्कूलों की सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

----
वर्जन

बिना अनुमति व गैर मान्यता वाले स्कूलों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। वर्तमान में चुनाव ड्यूटी की व्यस्तता के कारण अभी काेई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद शिक्षा निदेशालय के आदेशानुसार इन स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी। - मुनिराम, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article