फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Accused of pressurizing sister-in-law to marry a minor

Gurugram News: भाभी पर नाबालिग से निकाह करने के लिए दबाव बनाने का आरोप

Wed, 21 May 2025 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Accused of pressurizing sister-in-law to marry a minor
आत्महत्या की धमकी देकर परिवार पर बनाती है दबाव, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तावडू। सदर थाने में जन्नती निवासी गांव शिकारपुर, तहसील तावडू ने अपनी भाभी सबीला और उनके परिजनों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता के अनुसार उसके 17 वर्षीय भाई पर उसकी भाभी निकाह के लिए दबाव बनाती है। विरोध करने पर उसकी भाभी आत्महत्या की धमकी देती है। पुलिस ने सबीला, उनके भाई सहरुउद्दीन, शहाबुद्दीन और मकसूदन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।


जन्नती ने शिकायत में बताया कि उनकी भाभी सबीला अपने पति सहरुउद्दीन को छोड़कर उसके नाबालिग छोटे भाई, जिसकी उम्र 17 वर्ष है, के साथ जबरदस्ती निकाह करना चाहती है। इस बात को लेकर परिवार में आए दिन झगड़ा होता है। जन्नती ने आरोप लगाया कि सबीला आत्महत्या की धमकी देकर परिवार पर दबाव बनाती है और विवाद को बढ़ाती है। शिकायत के अनुसार, गत 15 मई को सबीला ने पूरे परिवार को बुलाकर घर में घुसकर मारपीट की। इस दौरान सबीला ने जन्नती के दाहिने हाथ को दांतों से चबा लिया। मारपीट में सबीला के परिजन शहाबुद्दीन और मकसूदन भी शामिल थे। इस घटना से परिवार में तनाव और डर का माहौल है। जन्नती की शिकायत पर तावडू सदर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed