फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Accused involved in mobile shop theft arrested.

Gurugram News: मोबाइल की दुकान में चोरी में शामिल आरोपी गिरफ्तार

Sat, 25 Apr 2026 12:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Accused involved in mobile shop theft arrested.
आरोपी से तीन मोबाइल बरामद, अब तक पांच आरोपी गिरफ्त में
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अपराध शाखा सोहना की पुलिस ने पंजाबी धर्मशाला के पास मोबाइल की दुकान में चोरी करने के मामले में संलिप्त आरोपी को नूंह के मेवली गांव से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से तीन मोबाइल भी बरामद किए हैं।
दुकान से चोरी मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नूंह के मेवली गांव निवासी निजामु उर्फ निजामुद्दीन (34) के रूप में हुई है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दुकान का ताला तोड़कर मोबाइल, मोबाइल के पार्ट्स सहित अन्य सामान चोरी किया था। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि उस पर चोरी करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत दो मामले नूंह में पहले भी दर्ज हैं। दुकान में चोरी मामले में 21 अक्तूबर 2025 को सोहना सिटी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

वर्जन
दुकान में चोरी मामले में चार आरोपियों वकील, नजीरुद्दीन, आबिद व साबिर को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। आगामी कार्रवाई के लिए आरोपी निजामु उर्फ निजामुद्दीन को अदालत में पेश किया जाएगा। -संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article