फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Accused arrested for fraud of Rs 1.40 crore

Gurugram News: 1.40 करोड़ की धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 19 Oct 2025 12:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for fraud of Rs 1.40 crore
-निवेश कराने के नाम पर दिया था ठगी की वारदात को अंजाम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। प्राइवेट प्लेन उपलब्ध कराने वाली कंपनी से निवेश के नाम पर 1.40 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी एक कंपनी का निदेशक है। उसकी पहचान सेक्टर-42 निवासी राकेश शर्मा के रूप में हुई है। आर्थिक अपराध शाखा-दो ने आरोपी को जयपुर से गिरफ्तार किया है। आर्थिक अपराध शाखा द्वारा मामले की जांच के बाद राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

विंडबोर्न एयर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरफ से पुलिस को दी शिकायत में बताया गया कि उनकी कंपनी किराये पर प्राइवेट जेट उपलब्ध कराती है। शिकायतकर्ता को वर्ल्ड वाइड जू डेवलपर कंपनी के निदेशक राकेश शर्मा तरफ से कहा गया था कि उनके क्लाइंट भारत से दूसरे देश में जाते हैं। वर्ल्ड वाइड जू डेवलपर कंपनी देश-विदेश में सोसाइटी व कॉरपोरेट ऑफिस में पार्क विकसित करने का काम करती है।
विज्ञापन

आरोपी ने शिकायतकर्ता को निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर 2.40 करोड़ रुपये अपनी कंपनी के खाते में ट्रांसफर करा लिए। 15 अप्रैल तक पीड़ित के साथ कोई भी बिजनेस प्लान के हिसाब से काम नहीं किया गया और न ही कोई दस्तावेज दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने जब पैसे वापस मांगे तो उन्हें चेक दे दिए गए जो बाउंस हो गए। छह मई को कंपनी ने एक करोड़ रुपये वापस कर दिए। इसके बाद बची हुई राशि वापस नहीं की। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। आर्थिक अपराध शाखा-दो ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह वर्ल्ड वाइड जू डेवलपर कंपनी के निदेशक है। आरोपी राकेश ने बताया कि उसने शिकायतकर्ता को मोटे मुनाफे का लालच दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed