{"_id":"68eaaa14c8d89372c2079d55","slug":"a-youth-was-duped-of-rs-1285-lakh-in-the-name-of-investing-in-crypto-currency-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-69502-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: क्रिप्टो करंसी में निवेश के नाम पर युवक से 12.85 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: क्रिप्टो करंसी में निवेश के नाम पर युवक से 12.85 लाख ठगे
विज्ञापन
टेलीग्राम ग्रुप में युवक को जोड़कर वारदात को दिया अंजाम
अमर उजाला ब्यूराे
गुरुग्राम। क्रिप्टो करंसी में निवेश करने के नाम पर जालसाजों ने एक युवक से 12,85,840 रुपये की ठगी की है। युवक को टेलीग्राम ग्रुप से जोड़कर जालसाजों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने साइबर अपराध थाना पश्चिम में एफआईआर दर्ज की है।
सेक्टर-37डी स्थित सिग्नेचर ग्लोबल मिलेनिया-2 निवासी अभिषेक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 सितंबर को उसके मोबाइल पर टेलीग्राम पर मैसेज मिला। अभिषेक ने रोहित शिवम नाम के व्यक्ति से ऑनलाइन क्रिप्टो करेंसी निवेश के बारे में बातचीत की तो उसको अच्छा मुनाफा कमाने के बारे में बताया गया। जालसाज की बातों में आकर अभिषेक कुमार ने पहली बार में ही 3,95,840 रुपये का निवेश किया। जालसाजों ने उसको 30 फीसदी राशि मुनाफे के साथ निकालने के लिए कहा था। जब अभिषेक कुमार ने राशि निकालनी चाही तो जालसाजों ने उसको तकनीकी समस्या होने के कारण राशि नहीं निकलने के बारे में बताया।
जालसाजों ने अभिषेक कुमार से संपर्क करके राशि निकालने के लिए क्रेडिट स्कोर 4.90 लाख रुपये का निवेश करने को कहा तो उसने रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद जालसाजों ने अभिषेक द्वारा निवेश की गई राशि को ब्लॉक कर दिया और कहा कि पूरी राशि निकालने के लिए 30 फीसदी के हिसाब से 4 लाख रुपये टैक्स देना होगा। जब अभिषेक कुमार ने 4 लाख रुपये ट्रांसफर किए तो जालसाजों ने उसके मैसेज का जवाब देना बंद कर दिया और उसे ग्रुप पर भी ब्लॉक कर दिया। ऐसे में अभिषेक कुमार को अपने साथ ठगी होने का अहसास हुआ। जालसाजों ने अभिषेक कुमार से 15 सितंबर से 22 सितंबर तक 26 बार में कुल 12,85,840 रुपये कई अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराए। अभिषेक कुमार ने जालसाजों के खिलाफ कार्रवाई करने व रुपये वापस दिलाने के लिए पुलिस से गुहार लगाई है।