फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A young man's head was found hanging from a tree, murder suspected

Gurugram News: पेड़ पर फंदे पर लटका मिला युवक का सिर, हत्या की आशंका

Mon, 25 Aug 2025 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
A young man's head was found hanging from a tree, murder suspected
एक लड़की से मिलने केे लिए दिल्ली से गुरुग्राम आया था
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-1 थाना क्षेत्र में फरीदाबाद रोड पर खुशबू चौक के पास एक पेड़ पर युवक का सिर फंदे पर लटका मिला। शव काफी पुराना होने के कारण शरीर कई टुकड़े में बिखरा पड़ा था। बताया गया है कि युवक के 3 अगस्त से लापता था। पुलिस ने आत्महत्या संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की है।
मृतक युवक की पहचान कटिहार (बिहार) निवासी राकेश मंडल के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि वह दिल्ली में रहता था और गुरुग्राम में एक निर्माण स्थल पर राजमिस्त्री का काम करने आया था। परिजनों ने राकेश की हत्या की आशंका जताई है। दिल्ली से वह एक लड़की से मिलने गुरुग्राम आया था। उसी लड़की ने 21 अगस्त को राकेश मंडल के शव मिलने वाले स्थान की लोकेशन परिवार को दी थी। उसी लोकेशन के आधार पर परिजन राकेश मंडल के शव तक पहुंचे ।
विज्ञापन

मृतक राकेश के मामा के लड़के संजय ने बताया है कि वह बिहार से 1 अगस्त को दिल्ली आया था। इसके बाद 3 अगस्त को वह एक लड़की से मिलने जाने की कहकर गुरुग्राम के लिए निकला था। हालांकि, इसके बाद भी राकेश की फेसबुक और इंस्टाग्राम आईडी से मैसेज आते रहे। इसके बाद 23 अगस्त को उसकी फेसबुक आईडी का नाम बदलकर बिक्की कुमार कर दिया गया। संजय का आरोप है कि राकेश की आईडी को अब भी कोई चला रहा है। पुलिस को मौके से एक बैग भी मिला। बैग में राकेश के कपड़े व अन्य सामान था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
डीएलएफ फेज-1 के निरीक्षक राजेश ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। एक लड़की से प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। मामले में सभी संभावित बिंदुओं के आधार पर जांच की जा रही है। वहीं, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आने के बाद ही मामले में हत्या या आत्महत्या संबंधी कुछ सुराग मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed