{"_id":"6aaaad87c86483b3c9004156","slug":"a-vishwa-hindu-parishad-delegation-reached-the-baba-balak-nath-temple-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-101224-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बाबा बालक नाथ मंदिर पहुंचा विश्व हिंदू परिषद का प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बाबा बालक नाथ मंदिर पहुंचा विश्व हिंदू परिषद का प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल ने तोड़े गए मंदिर, समाधियों व गोशाला का लिया जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-50 स्थित प्राचीन बाबा बालक नाथ मंदिर में 11 सितंबर को हुई तोड़-फोड़ की कार्रवाई के बाद उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के लिए बुधवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) का प्रतिनिधिमंडल मंदिर परिसर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और वहां उपस्थित संतों व स्थानीय समाज के लोगों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। विहिप के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र जैन के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में हरियाणा प्रांत मंत्री यशवंत शेखावत, विभाग मंत्री देवेंद्र, जिला सह मंत्री गगनदीप व गुरुग्राम जिला पालक व सह-सेवा प्रमुख अजीत सिंह शामिल रहे।
केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र जैन ने कहा कि तोड़-फोड़ करने वाले संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। यह हिन्दू समाज के लिए बड़ी चिंता व्यथित कर देने वाला विषय है। विश्व हिंदू परिषद पूज्य संतों के साथ खड़ी है। हम सरकार से मांग करते है कि तोड़े गए निर्माण को दोबारा बनाया जाए और जिन लोगों पर इस संदर्भ में केस किए गए हैं उनके केस खत्म किया जाए।