फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A van that came for repairs caught fire

Gurugram News: रिपेयर होने के लिए आई वैन में लगी आग

Mon, 21 Jul 2025 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
A van that came for repairs caught fire
सोहना। कस्बे में स्थित विश्वकर्मा मार्किट में एक वैन में आग लग गई। वैन मिस्त्री के पास रिपेयर होने के लिए आई थी। वहीं आग लगने पर तुरंत ही घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। विभाग की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। रविवार की सुबह कस्बे की विश्वकर्मा कालोनी में केले के गोदाम के पास इसराइल मिस्त्री गाड़ियों की रिपेयर का काम करता है। उसके पास एक वैन रिपेयर होने के लिए आई थी। जब वह उसको ठीक कर रहा था तो उसमें अचानक आग लग गई। आग लगने से मार्किट में अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना तुरंत ही अग्निशमन विभाग को दी गई। विभागीय टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। वायरिंग शॉट होने के कारण आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed