Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A Defender vehicle and a tractor-trolley went off the divider on Golf Course Road.

Gurugram News: गोल्फ कोर्स रोड पर डिफेंडर गाड़ी और ट्रैक्टर-ट्रॉली को डिवाइडर से उतारा

Thu, 26 Nov 2026 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
A Defender vehicle and a tractor-trolley went off the divider on Golf Course Road.
फोटो-
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गोल्फ कोर्स रोड डिफेंडर गाड़ी और ट्रैक्टर के चालक ने यातायात नियमों को तोड़ते हुए डिवाइडर पर वाहनों को उतार दिया। दोनों वाहनों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इसके अनुसार, रात के वक्त डिफेंडर चालक गाड़ी को डिवाइडर कूदाकर लेन बदलने की कोशिश करता दिख रहा है। वहीं, एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भी डिवाइडर के ऊपर से चल रही है। यातायात पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए डिफेंडर चालक का चालान काटा है और ट्रैक्टर चालक की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

वीडियो बुधवार 25 नवंबर का बताया जा रहा है। डिफेंडर के पीछे चल रहे अन्य वाहन चालक रविंद्र अंबावता ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। उन्होंने सेक्टर-54 रेपिड मेट्रो स्टेशन के पास यह वीडियो बनाया है। वहीं, दूसरे वीडियो में चालक द्वारा ट्रैक्टर-ट्रॉली को डिवाइडर के ऊपर चलाया जा रहा है। यह वीडियो भी बृहस्पतिवार की दोपहर का गोल्फ कोर्स रोड का है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि चालक ने अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली को डिवाइडर के ऊपर से उतारा है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि वीडियो पर संज्ञान लेते हुए डिफेंडर गाड़ी का मोटर व्हीकल एक्ट के तहत बृहस्पतिवार को चालान काटा गया है। यातायात नियम तोड़ने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई करते हुए चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed